- विनोद मिश्रा
बांदा। पड़ोसी युवक ने किशोरी को टाफी खिलाने के बहाने मवेशी बाड़े में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने की हिदायत दी। किशोरी की मां ने आरोपित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बबेरू कोतवाली के एक गांव निवासी नौ वर्षीय बालिका 22 की शाम घर में अकेली थी। उसके पिता दवा लेने शहर गए थे। मां भी किसी काम से कमासिन गई थीं। घर में उसे अकेला जानकर पड़ोसी युवक टिंकू उसे टाफी देने के बहाने फुसलाकर बगल के मवेशी बाड़े में ले गया। जहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

किशोरी के विरोध करने पर आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इससे वह डर की वजह से सहम गई। बाद में आरोपित के फरार होने पर वह किसी तरह रोते हुए घर पहुंची। जहां उसने कमासिन से लौटी मां को घटना की जानकारी दी। मां 23 अगस्त को नाबालिग बेटी को लेकर कोतवाली गई। वहां उसने आरोपित के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध बबेरू कोतवाली में दुष्कर्म पाक्सो व धमकाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता को शुक्रवार दोपहर जिला अस्पताल डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा। ग्रामीणों की मानें तो पुलिस ने आरोपित को गांव से दबिश देकर पकड़ा है।

कोतवाली निरीक्षक अरुण कुमार पाठक ने बताया कि आरोपित युवक की उम्र करीब 18 वर्ष होना बताई गई है। आरोपित युवक अभी पकड़ा नहीं गया है। बालिका के न्यायालय में 164 के बयान कराये जाने हैं। बयानों के आधार पर आरोपित युवक के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जाएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
