
- विनोद मिश्रा
बांदा। नगर पालिका परिषद चुनाव को अभी “दस महीने बाकी” हैं, लेकिन भाजपा नेता अंकित बासू ने अभी से “विपक्ष की नींद उड़ा” दी है। नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता के प्रतिनिधि के तौर पर उनके “काम करने के अंदाज ने ऐसी लकीर खींच” दी है, जिसे “पार करना विपक्ष के लिए मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन” सा लग रहा है।
दरअसल अंकित बासू ने सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के साथ मिलकर शहर में “विकास का ऐसा जाल” बिछाया है कि हर गली-मोहल्ला इसका “गवाह” बन रहा है। शहर की सड़कों, गलियों और चौराहों के विकास के साथ ही वहां लगी “जगमग लाइटों ने बांदा की सूरत बदल” दी है।
शाम होते ही शहर “रोशनी से नहा” उठता है, जिसे लोग सीधे अंकित बासू के प्रयासों से जोड़कर देख रहे हैं। सिर्फ रोशनी ही नहीं, उनके खाते में वह काम हैं जो जनता से सीधे जुड़े हैं।
मार्केट में आधुनिक शौचालय, यात्रियों के लिए नये स्टैंड, व्यवस्थित सब्जी मार्केट और महाराणा प्रताप चौक से विकास भवन रोड तक पटरी दुकानदारों के लिए “पक्की दुकानों का निर्माण”। यह “फैसले” दिखाते हैं कि “उनकी सोच सिर्फ निर्माण की नहीं,गरीब और छोटे व्यापारी को सम्मान” देने की है।
राजनीतिक गलियारों में “चर्चा तेज” है कि यदि “भाजपा ने आने वाले पालिका चुनाव में अंकित बासू को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया तो विपक्ष के सारे दांव फेल” हो जाएंगे। विपक्ष के पास न तो “उनके काम का कोई जवाब है और न ही जनता में वैसी पकड़”। यही वजह है कि “चुनाव दूर होते हुए भी विपक्षी खेमे में अभी से बेचैनी और हार का डर साफ” दिख रहा है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
