City News Uttar Pradesh
कैंडल से जला इंकलाब का चिराग: निकली संवेदना की मशाल, पहलगाम के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश

कैंडल से जला इंकलाब का चिराग: निकली संवेदना की मशाल, पहलगाम के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जब कहीं कोई बम फटता है, तो सिर्फ एक शहर नहीं हिलता, एक पूरा देश कांप उठता है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने भी यही किया “देश के हर नागरिक का दिल दहला” दिया। लेकिन, इसी डर और आक्रोश के बीच एक छोटा सा शहर बांदा, एक बड़ी बात कह गया “हम साथ हैं, हम जिंदा हैं, हम एक हैं।”

कैंडल से जला इंकलाब का चिराग: निकली संवेदना की मशाल, पहलगाम के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

गुरुवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अगुवाई में निकला कैंडल मार्च सिर्फ एक श्रद्धांजलि नहीं था, वो साइलेंट लेकिन शक्तिशाली प्रतिरोध था कि आतंकवाद को अब सहन नहीं किया जाएगा।। नारे नहीं, भाषण नहीं, बस जलती मोमबत्तियों के बीच एक ऐसी चुप्पी जो आतंकियों के लिए सबसे बड़ा जवाब बन गई।

कैंडल से जला इंकलाब का चिराग: निकली संवेदना की मशाल, पहलगाम के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि “किसी भी आतंकी हरकत को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आतंक के साथ खड़ी हर ताकत को देश की एकता के खिलाफ समझा जाए और उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई में देश और नागरिकों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।” उन्होंने कहा कि यह हमला सिर्फ लोगों पर नहीं, बल्कि भारत की आत्मा पर किया गया हमला है। उन्होंने केंद्र सरकार से यह भी मांग की कि देशवासियों की सुरक्षा के लिए कड़ा, निर्णायक और प्रभावी एक्शन अब विलंब नहीं होना चाहिए।

कैंडल से जला इंकलाब का चिराग: निकली संवेदना की मशाल, पहलगाम के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मार्च में शामिल कांग्रेसियों ने कहा “यह सिर्फ कैंडल नहीं, हमारे दिल का उजाला है। शहीदों को हम भूले नहीं हैं और आतंकियों को माफ नहीं करेंगे।” मार्च के दौरान नारे नहीं लगे, न तख्तियां ऊँची की गईं। यह विरोध एक मौन प्रतीक बनकर सामने आया ऐसा विरोध जो शब्दों से नहीं, भावनाओं से बोला गया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बहुचर्चित हत्या कांड : तीन दिन बाद भी अभियुक्त पुलिस पकड़ से दूर।

City News Uttar Pradesh

डीएम की ‘फटकार’ से अफसरों में हड़कंप: मांगा स्पष्टीकरण, बकायेदारों पर ‘कसेगी’ नकेल

City News Uttar Pradesh

बांदा में बुलडोजर की ललकार से हिली ‘सत्ता’ की दीवारें: नहीं चला रसूख, इमारतें जमींदोज

City News Uttar Pradesh

एससीईआरटी तैयार करेगा परिषदीय स्कूलों की परीक्षा के प्रश्नपत्र

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें तहसील में कर दिया “कूल -कूल”

विधायक प्रकाश व पालिकाध्यक्ष द्वारा विकास का शंखनाद: मंदिर गेट व सड़कों का लोकार्पण

ब्रेकिंग न्यूज़