
- शरद मिश्रा
बांदा। विकास और आस्था का सुंदर संगम नगर के खाईपार क्षेत्र में सोमवार को देखने को मिला, जब सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने पालिका अध्यक्ष मालती बासू के साथ कालका माता मंदिर के नवनिर्मित भव्य प्रवेश द्वार तथा क्षेत्र में निर्मित दो नई सीसी सड़कों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

कालका माता मंदिर के नवनिर्मित गेट से मंदिर परिसर की भव्यता में वृद्धि हुई है। वर्षों से प्रतीक्षित इस निर्माण कार्य के पूर्ण होने से श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। श्रद्धालुओं का कहना है कि अब मंदिर में प्रवेश ‘सुगम और सुरक्षित’ हो गया है।

खाईपार क्षेत्र में बनी दो सीसी सड़कों से स्थानीय लोगों को जलभराव, कीचड़ और खराब रास्तों की समस्या से निजात मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने बताया कि बरसात के दिनों में आवागमन काफी कठिन हो जाता था, लेकिन अब पक्की सड़कों से जनजीवन आसान होगा।

लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा “नगर का कोई भी मोहल्ला विकास से वंचित नहीं रहेगा। धार्मिक स्थलों का संरक्षण और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हमारी प्राथमिकता” है। खाईपार क्षेत्र में कराए गए ये कार्य इसी संकल्प का हिस्सा हैं।

पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने कहा कि नगर पालिका, विधायक प्रकाश द्विवेदी के सहयोग से शहर के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करना नगर पालिका की प्राथमिकता है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
