- विनोद मिश्रा
लखनऊ । प्रदेश सरकार के राज्य मंत्रियों में सर्वाधिक कर्मठता एवं मिलनसारिता के लिये चर्चित जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा है की मुख्य मंत्री योगी बुंदेलखंड के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं। योगी जी के प्रयास से बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) झांसी ही नहीं समूचे बुंदेलखंड के विकास का परचम लहराने जा रहा है। कभी पलायन के लिए जाना जाने वाला यह क्षेत्र आने वाले कुछ सालों में नोएडा जैसा दिखने लगेगा। यहां बड़ी-बड़ी फैक्टरियों और कंपनियों के आने के बाद युवाओं के लिए गांवों में ही रोजगार और व्यापार के द्वार खुलेंगे। छोटे-छोटे उद्यम शुरू करने के भी अवसर प्राप्त होंगे।

जल शक्ति राज्य मंत्री निषाद नें एक भेंट में बुंदेलखंड औऱ विकास के मुद्दे पर वार्ता में यह जानकारी दी। कहा की झांसी के 33 गांवों में बीडा विकसित होने जा रहा है। बीडा का गठन होते ही झांसी बुंदेलखंड की औद्योगिक राजधानी के तौर पर पहचाना जाने लगेगा। बुंदेलखंड के युवाओं को रोजगार के लिए क्षेत्र से पलायन करना पड़ता है। देश भर की कंपनियों की इकाइयां यहां लगने के बाद बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर मिलेंगे।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया की बीडा के अंतर्गत 1021 पदों का सृजन भी हो चुका है। नोएडा की तरह ही आने वाले कुछ सालों में झांसी के गांवों की तस्वीर बदल जाएगी। यहां पर बड़ी-बड़ी इमारतें नजर आने लगेंगी। इससे आसपास के गांवों और झांसी में जमीन की कीमतें बढ़ जाएंगी। झांसी, ललितपुरएवं चित्रकूट मंडल के जिलों समेत बुंदेलखंड देश भर में औषधियों के हब के रूप में भी पहचाना जाता है। ऐसे में बीडा में औषधीय पौधों की पैकेजिंग के लिए भी फैक्टरियां लग सकती हैं। मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र के लिए रोड कनेक्टिविटी बेहतर होने की वजह से यहां पर वेयर हाउस खुलने की भी पूरी संभावना है। बीडा के अंतर्गत स्कूल, कॉलेज भी खुलने हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं को शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यहां पर बेहतर सड़कों का जाल बिछेगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
