City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : युवक का कटा शव, पुलिस के लिए बाइस दिनों से अनबूझ पहेली ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । युवक की नृशंस हत्या के मामले में पुलिसके हाथ सुराग नहीं लग पा रहें हैं। औऱ वह अंधेरे में ही असहाय सी तीर चला रहीं है । शव मिलने के 22 दिन बाद भी पुलिस के हाथ घटना से संबंधित कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस के पास मृतक के कपड़े व शरीर के रंग के अलावा पहचान कराने के लिए और फिल हाल कुछ नहीं है, जिससे मामले की गुत्थी अभी सुलझनें के बजाय उलझी ही हुई है।


शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मवई जंगल में स्थित कुएं में चार जून को चारवाहों को युवक का शव पड़ा मिला था। पुलिस नें शव बाहर निकलवाया तो उसका गर्दन सिर गायब था। धड़ के नीचे कोई कपड़ा भी नहीं था। युवक के ऊपर शरीर में लाल रंग की शर्ट व काली-सफेद टीशर्ट मिली थी। इसी को आधार बनाकर पुलिस शव की पहचान कराने में लगी है। जिससे अभी तक सफलता नहीं मिली ।

पुलिस की कई टीमें अभी तक प्रयागराज, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर व एमपी के छतरपुर, पन्ना आदि जिलों से होकर खाली हाथ लौट चुकी है। बांदा में भी मृतक की पहचान करने वाला कोई सामने नहीं आया। पुलिस कुएं का पूरा पानी खाली कराकर सिर की तलाश कर चुकी है। आसपास की जमीन को भी खुदवाकर देखा गया है। लेकिन युवक का सिर कटा शव मिलना अनबूझ पहेली बना है। पहचान न होने से पुलिस अभी अंधेरे में हाथ-पैर मार रही है। हालांकि घटना को लेकर क्षेत्र में जहां सनसनी है,वहीं हत्यारों का अभी तक न पकड़ा जाना भी पुलिस की बड़ी नाकामी साबित हो रही है।


एसपी अभिनंदन का कहना है की घटना उनके यहां तैनाती के पूर्व की है। हत्या का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही केश का खुलासा और गिरफ्तारी होगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें मिशन 2024 के लिये चेतना का किया संचार

City News Uttar Pradesh

Banda : कोरोना संक्रमण को मात देकर, डॉ. प्रदीप मरीजों का कर रहे उपचार …

डीएम जे रीभा की मंशा क्या होगी पूरी ? कठिन डगर है पनघट की !

बांदा डीएम की गिरफ्तारी के लिये हाईकोर्ट नें जारी किया वारंट : 25 जुलाई को पेश होने के निर्देश

City News Uttar Pradesh

शुरू हुआ छह दिवसीय पल्स पोलियो अभियान, जिलाधिकारी ने बच्चो को खुराक पिलाकर किया शुभारंभ

City News Uttar Pradesh

Petrol Diesel Price Today : महंगाई की मार झेल रही जनता को मोदी सरकार ने दी बड़ी राहत, पेट्रोल 9.50 और डीजल 7 रुपये हुआ सस्ता

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़