26.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में दूसरे दिन का दशहरा : अलीगंज रामलीला का हुआ रावण वध मंचन
उत्तर प्रदेश

बांदा में दूसरे दिन का दशहरा : अलीगंज रामलीला का हुआ रावण वध मंचन

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। शहर में पांच दिनों तक परंपरागत दशहरा पर्व के क्रम में दूसरे दिन अलीगंज रामलीला परिसर में राम-रावण युद्ध का आकर्षक मंचन हुआ। राम और रावण सेना के बीच भयंकर युध्द का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। अग्नि एवं वरुण वर्षा भी दिखाई गई। विभीषण द्वारा श्रीराम को बताया गया की रावण की नाभि में अमृत है।

बांदा में दूसरे दिन का दशहरा : अलीगंज रामलीला का हुआ रावण वध मंचन

इस जानकारी के साथ ही श्री राम नें रावण वध कर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी उपस्थित रहे । रामलीला में रावण वध होते ही भगवान श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया गया। भगवान राम, जानकी की आरती हुई।

बांदा में दूसरे दिन का दशहरा : अलीगंज रामलीला का हुआ रावण वध मंचन

शाम को अलीगंज, बाबूलाल चौराहा, छावनी, अतर्रा चुंगी चौकी, जिला परिषद आदि में दशहरा मनाया गया। एक-दूसरे के घर जाकर शुभकामनाएं दी। उधर, पहले दिन बुधवार को प्रागीतालाब रामलीला में रावण वध के साथ मोहल्ला निम्नीपार, खुटला, छोटीबाजार, खिन्नीनाका, मढ़िया नाका आदि में दशहरा मनाया गया था। शुक्रवार को नाई रामलीला का रावण वध छाबी तालाब मानिक कुइयां के पास होगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

दशहरा विजयादशमी पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || शरद मिश्रा संपादक ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश - City News Uttar Pradesh ) विज्ञापन

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री नें एमएलसी चुनाव कैसे जीतें : फूंका मंत्र

City News Uttar Pradesh

Banda- बैंक संस्थापक से मारपीट, लूट में डकैती एवं गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज।

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद सिंह का तहसीलदारो पर फूटा गुस्सा, खिंचा सन्नाटा ! …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा किसानों को नि:शुल्क मिनीकिट वितरण: बताया योजना का लाभ

City News Uttar Pradesh

अयोध्या : पानी रिसाव को लेकर मंदिर ट्रस्ट की दो टूक, कहा- राम मंदिर गर्भगृह में नहीं टपका है एक भी बूंद पानी

बरखा का दंश : मनरेगा काम बन्द, हजारों मजदूर बेरोजगार …

ब्रेकिंग न्यूज़