
- विनोद मिश्रा
चित्रकूट। पीडब्लूडी भ्रष्टाचार का पर्याय बन गया है। एक टूटे पुल की लीपा पोती कर उसे जिस ढंग से दुरुस्त दिखाया गया है वह कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। भाजपा नेता मानिकपुर ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा नें इस संदर्भ में कड़ा एतराज उठाया है। डीएम से जांच कराये जानें का आग्रह किया है।

ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा नें कहा है की जिले की मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र के रानीपुर ग्राम पंचायत में लगभग 8 करोड़ से बना पुल धस गया था। उसका वीडियो वायरल होने के बाद विभाग नें गिट्टी डामर से उसकी लीपा पोती कर दिया है। ताकि पुल का धंसाव नजर न आये।जबकि इसे कायदे से सही नहीं कराया गया तो बड़ी दुर्घटना की संभावना है !

ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा नें नाराजगी जताई की संबंधित विभाग का यह कुकृत्य विकाश पुरुष मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की छवि को खराब करने की किसी साजिश से कम नहीं है। ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा नें जिलाधिकारी से अनुरोध है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच एवं कार्यवाही करे। पुल धंसाव की तकनीकी टीम से जांच कराई जाये।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)

![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
