25.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
एक सप्ताह के नवजात शिशु को पिता ने पानी भरी नाली में दफनाया, पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने पिता को पकड़ा, हत्या के शक में पुलिस कर रही पूछताछ
उत्तर प्रदेश

एक सप्ताह के नवजात शिशु को पिता ने पानी भरी नाली में दफनाया, पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने पिता को पकड़ा, हत्या के शक में पुलिस कर रही पूछताछ

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एक सप्ताह के नवजात शिशु को उसके पिता ने खेत में बनी पानी भरी नाली में दफना दिया। ग्रामीणों में उसके प्रति गुस्सा और नफरत का माहौल है। पुलिस ने आरोपित को खेत ले जाकर शव बरामद कर किया। पिता बुखार से मौत होने पर जमीन में दफनाना बता रहे हैं। पुलिस हत्या के शक में पिता व मां से घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।


कोतवाली के ग्राम सराय जदीद निवासी जलालुद्दीन की पत्नी मैना मंगलवार सुबह सोकर उठी तो उसका सप्ताह भर का जन्मा बच्चा घर में नहीं मिला। परेशान मां ने पूरे घर में उसकी खोजबीन की। पड़ोसियों से बच्चे के बारे में पूछने पर घर के बाहर ग्रामीणों की भी लग गई। ग्रामीणों ने बच्चे के बारे में पिता से सवाल किए तो वह कुछ जवाब नहीं दे रहा था। इसलिए उन्होंने कोतवाली व डायल 112 को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने कड़ाई से बच्चे के बारे में पूछताछ की तो उसने बच्चे को खेतों में बह रही नाली में फेंकना बताया। पुलिस उसे घर से करीब 300 मीटर दूर अताहुसेन के खेत से बह रही नाली के पास ले गई। जहां से पिता ने पानी भरी नाली में दफन बच्चे के शव को बाहर निकाला। पुलिस नवजात बच्चे को सीएचसी ले गई। मां मैना ने बताया कि सोमवार की रात उसके बेटे को बुखार था। पति जलालुद्दीन से इलाज के लिए कहा था। लेकिन वह उपचार कराने नहीं ले गया। बाद में वह रात में बच्चे के पास सो गई थी।

एक सप्ताह के नवजात शिशु को पिता ने पानी भरी नाली में दफनाया, पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने पिता को पकड़ा, हत्या के शक में पुलिस कर रही पूछताछ
Father buried a one-week-old newborn in a water-filled drain, police caught father on information of neighbors, police are interrogating him on suspicion of murder

उधर बच्चे के पिता ने बताया कि बुखार से सुबह बच्चे की मौत हो गई थी। पत्नी बच्चे को देखकर रोएगी। इससे वह उसे नाली में मिट्टी के नीचे दबाया था। उसके दो पुत्र व एक पुत्री और है । वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। ग्रामीणों के मुताबिक पति व पत्नी का मानसिक संतुलन पूरी तरह सही नहीं रहता है। उनके अंदर घटना को लेकर पिता के विरुद्ध आक्रोश है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज शुक्ला ने बताया कि बच्चे के शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से कराया जा रहा है।

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो सकेगा कि पिता की ओर से उसे जिंदा पानी भरी में नाली में दफनाया गया है या मौत के बाद उसे वहां दबाया है। आरोपित पिता और मां से बच्चे के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने या आरोपित पिता की ओर से अपराध स्वीकार करने के बाद उसके विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : वीडियो बनाकर दो सगे भाई करते थे लड़की के साथ गैंगरेप, गर्भवती हुई तो सामने आई ये बात …

गोरखपुर : बेटी की मनमानी से परेशान पिता बना हैवान, पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया …

City News Uttar Pradesh

जयराम सिंह का ऐलान : गड़रिया में बनेगा अंबेडकर पार्क और बारात घर

City News Uttar Pradesh

गतिवान डंपर ने बाइक को मारी टक्कर : दो लोगों की मौके पर मौत

City News Uttar Pradesh

गोद लिए गांवों में मतदान के प्रति जागरूक करें अधिकारी : डीएम अनुराग

City News Uttar Pradesh

Banda : स्वच्छ भारत योजना के फिसड्डी पन कोबांदा डीएम आनन्द नें संभाला,मंडल के अन्य जिले खस्ता! कमिश्नर करेगें निरीक्षण…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़