- विनोद मिश्रा
बांदा। राम नवमी के अवसर पर कल देर रात श्री राम दरबार मन्दिर कटरा में आकाशवाणी छतरपुर के कलाकारों व कथक नृत्य कला गृह बांदा के द्वारा सबके प्यारे राम की शानदार प्रस्तुति की गयी। छतरपुर के संजय खरे व श्रीमती श्रद्धा निगम के संयोजन व निर्देशन में बाल व युवा कलाकारों की शानदार प्रस्तुति से दर्शको सम्मोहित रखा।

श्री राम दरबार मन्दिर समिति की ओर से आये हुए अतिथियों का स्वागत करते हुएअशोक त्रिपाठी नें हर साल ऐसे कार्यक्रम की बात कही। श्री राम मंदिर के निमार्ण में लगे चार सालो व जन सहयोग की चर्चा भी की। 21 जून 22 को मन्दिर के एक वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रमों के साथ विशाल भंडारा होगा ।

कार्यक्रम में श्रीमती आयुक्त, सिटी मजिस्ट्रेट केशव गुप्ता, रिटायर जज अवधेश नारायण द्विवेदी,अन्जू दमेले, उमा पटेल विनोद ओमर, प्रदुम्न दुबे लालू, सुरेन्द्र निगम, अवधनारायण तिवारी, प्रकाश चौबे, सभासद नीरज त्रिपाठी , संजय निगम, श्याम जी निगम,रजोल मिश्रा, पंकज रावत, संजय काकोनिया पं श्रवण कुमार शास्त्री, आशुतोष त्रिपाठी एड, सचिन अगिनहोत्री सुनील त्रिपाठी, श्रीमती सुमन श्रीमती ममता, श्रीमती जागृति, आदि थे।

इस अवसर पर अशोक त्रिपाठी जीतू ने आयुक्त दिनेश सिंह से कन्धर दास तालाब को अमृत योजना के अन्तर्गत सौंदर्यीकरण करने की मांग की। आयुक्त ने तालाब देखा और कहा कि जल्द ही योजना बनाई जाएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
