24.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम दीपा से छुपा है पीएम आवास का भ्रष्टाचार: चाबुक चलने का इंतजार
उत्तर प्रदेश

डीएम दीपा से छुपा है पीएम आवास का भ्रष्टाचार: चाबुक चलने का इंतजार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम दीपा रंजन की कुशल प्रशासनिक नजरों को इनायत के लिये प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में लाभार्थियों बेसब्री से इंतजार है। क्योंकि पात्रों के चयन में आलम यह हुआ है कि अंधा बांटे रेवड़ी चीन्ह -चीन्ह के देय। इस तरह चयन में मनमानी की गई।

डीएम दीपा से छुपा है पीएम आवास का भ्रष्टाचार: चाबुक चलने का इंतजार
Corruption of PM’s residence is hidden from DM Deepa: Waiting for whipping

डीएम दीपा साहिबा के संज्ञान में यह भी लाना जरूरी कि जिले में 20 से अधिक अपात्रों को पीएम आवास देने के मामले में दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई वह ठंडे बस्ते में पड़ी है। इसके चलते अभी तक अपात्रों को दी गई धनराशि की वसूली नहीं हुई है।आश्चर्य यह कि सांठगांठ से तीन सचिवों को निलंबित कर बिना वसूली फिर से बहाल कर दिया गया।

डीएम दीपा से छुपा है पीएम आवास का भ्रष्टाचार: चाबुक चलने का इंतजार
Corruption of PM’s residence is hidden from DM Deepa: Waiting for whipping

खबर की अन्दुरुनी तह यह है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 व 22 में जनपद में 20,916 परिवारों को पीएम आवास स्वीकृत किए गए हैं, लेकिन ग्राम पंचायतों में आवास आवंटन में मनमानी की गई। ऐसे लोगों को पीएम आवास दे दिए गए, जिनके पास पहले से
लोहिया, इंदिरा और सीएम आवास बने हैं। कई के पास पक्के मकान, ट्रैक्टर और पर्याप्त कृषि भूमि है। कई लाभार्थी प्रधान के रिश्तेदार हैं। बड़ी बात यह है कि कई ऐसे भी लाभार्थी हैं, जिनके नाम पर आवास आवंटित ही नहीं हुआ। पात्र लाभार्थी से मिलता जुलता नाम होने का इनको लाभ दे दिया गया।

पूर्व डीएम के आदेश पर तत्कालीन परियोजना अधिकारी ग्राम्य विकास हुबलाल ने जांच की तो खुलासा हुआ था। डीएम के आदेश पर सचिवों से आपात्रों को दी गई राशि की वसूली व कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को पत्र लिखा गया। दबाव पड़ने पर डीपीआरओ ने एक दो सचिवों को निलंबित कर 25 लाख में 80 हजार की वसूली कर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया। उसी समय से पात्र लाभार्थी आवास निर्माण के लिए सचिवों के चक्कर लगा रहे हैं।


यह भी उल्लेखनीय है कि तत्कालीन प्रभारी डीपीआरओ रवि किशोर त्रिपाठी ने डीएम के आदेश पर पीएम आवास में गड़बड़ी पर जसपुरा के ग्राम पंचायत सिंधन कला की सचिव पूजा सिंह, महुआ के ग्राम पंचायत बहेरी के सचिव राजेश कुमार, बबेरू के ग्राम पंचायत अरमार के सचिव हरिनरायण को निलंबित कर दिया था। कुछ दिन में इन्हें बिना रिकवरी के ही बहाल कर दिया गया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दुर्गा शक्ति नें अमृत महोत्सव पर शहीद स्मारक पर अर्पित की पुष्पांजलि: समझा इतिहास

डीएम अनुराग खामियां देख रह गये दंग : अटल आवासीय परियोजना में सब मिला बेढंग

City News Uttar Pradesh

अब तो होगी बल्ले- बल्ले : मुख्य मंत्री योगी नें बुंदेली किसानों के लिये तैयार की धन योजना

पूर्व विधायक दलजीत की ‘जिद’ जीती: सीमा की ‘लकीरें’ मिटीं, बदल गई ‘महोखर’ की तकदीर

City News Uttar Pradesh Desk

मौत का सफर: कंडम बसें, गड्ढों में समाई सड़क और आरटीओ की चुप्पी,जिम्मेदार कौन ?

City News Uttar Pradesh

फर्जी आंकड़े बाजी : एडीओ पंचायत की रिपोर्ट पर उपनिदेशक असंतुष्ट …

ब्रेकिंग न्यूज़