City News Uttar Pradesh
करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश

करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में अलग-अलग घटनाओं में करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। घटनाओं में एक देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही और दूसरी तिंदवारी थाना क्षेत्र के जमुवां गांव की है। देहात कोतवाली के पचनेही गांव निवासी कैलाश वर्मा (40) शनिवार की शाम छह बजे के लगभग घर में बिजली का स्विच बोर्ड बना रहा था। उस समय बिजली नहीं थी। अचानक बिजली आने से वह करंट से गंभीर रूप से झुलस गया।

करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Two youths died due to electrocution, there was chaos in the family

परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। देहात कोतवाली प्रभारी थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि घरेलू कार्य करते समय बिजली का करंट से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। दूसरी घटना में फतेहपुर जिले के बिंदकी थाना क्षेत्र के कोरवां गांव निवासी इरशाद खां (27) बकरीद के त्योहार के दूसरे दिन शुक्रवार को ससुराल तिंदवारी थाना क्षेत्र के जमुवां गांव आया था।


रविवार को सुबह करीब 10 बजे घर में बिजली की वायरिंग सही कर रहा था। तभी तार टूटकर उसके पैर से लिपट गया, इससे करंट से झुलस गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चचिया ससुर मुनीर खां ने बताया इरशाद टेंट का काम करता था। परिजन जिला अस्पताल से शव को घर ले गए हैं। मृतक के घर वालों को सूचना दी गई है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अन्ना जानवरों के आतंक से किसान परेशान: बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

डेढ़ सौ रुपये के लिए बांदा में अपराधियों के बीच संघर्ष, नशेबाजी में चाकू से हमलाकर कर किया लहूलुहान

City News Uttar Pradesh

डीएम रीभा का ‘विकास भवन’ में ‘छापा’: 11 अफसर गायब 35 कर्मियों का रोका ‘वेतन’

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें दिया सोलह करोड़ का तोहफा : सिंह वाहिनी पंप कैनाल को मिली स्वीकृति

City News Uttar Pradesh

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र की ताबड़तोड़ कार्रवाई: मचा हड़कंप, नियमों का होगा राज

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश विकास की “नब्ज” परखने “गांव-गांव” पहुंचे : लगाया जनता दरबार, हुआ समाधान

ब्रेकिंग न्यूज़