23.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
डेढ़ सौ रुपये के लिए बांदा में अपराधियों के बीच संघर्ष, नशेबाजी में चाकू से हमलाकर कर किया लहूलुहान
उत्तर प्रदेश

डेढ़ सौ रुपये के लिए बांदा में अपराधियों के बीच संघर्ष, नशेबाजी में चाकू से हमलाकर कर किया लहूलुहान

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अपराधी प्रवृत्ति के दो लोगों के बीच में नशेबाजी के दौरान मात्र डेढ़ सौ रुपये को लेकर विवाद हो गया। जिसमें दो लोगों ने मिलकर एक शातिर को चाकू से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। उसे जिला अस्पताल से गंभीर हालत में मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। घायल युवक ने नकदी छीनने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मुचियाना मोहल्ला निवासी सुरेशचंद्र चौरसिया का 36 वर्षीय पुत्र शातिर रिंकू इस समय बजरंग कालोनी के एक घर में रहता है। उसने सिविल लाइंस चौकी क्षेत्र के कचहरी रेलवे क्रासिंग के पास पहले ठेके से शराब लेकर अपने साथी अल्लाजान निवासी मर्दननाका समेत दो लोगों के साथ पी थी। बाद में शराब के साथ अन्य नशा भी उन्होंने किया। नशा हावी होने पर अल्लाजान ने अपने डेढ़ सौ रुपये उससे मांगना शुरू कर दिया।

डेढ़ सौ रुपये के लिए बांदा में अपराधियों के बीच संघर्ष, नशेबाजी में चाकू से हमलाकर कर किया लहूलुहान
Conflict between criminals in Banda for one and a half hundred rupees, bled after being attacked with a knife in drunkenness

जिसमें दोनों के बीच विवाद हो गया। वाद-विवाद व धक्का मुक्की आपस में करते हुए ठेके से चंद कदम की दूरी पर अशोक लाट तिराहे के पास तीन पहुंचे। इस बीच अल्लाजान के हाथ में उसकी जेब में पड़ी खुद की चाकू लग गई। नशे में अल्लाजान ने रिंकू पर चाकू मारने का आरोप लगाया। बाद में अल्लाजान ने अपने साथी की मदद से उसके पेट में चाकू घोंप दी। जिससे रिंकू सड़क में लहूलुहान होकर गिर गया। राहगीरों ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उसे रानीदुर्गावती मेडिकल कालेज भिजवाया। घायल रिंकू का आरोप है कि हमलावर अल्लाजान ने अपने साथी की मदद से हमला करने के साथ उसके जेब में पड़े पांच हजार चालीस रुपये छीनन लिए हैं। सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया नशेबाजी को लेकर विवाद होना सामने आया है। घायल का डाक्टरी परीक्षण कराने के साथ मामले की जांच कराई जा रही है। अभी घायल की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : खनिज अधिकारी का चला चाबुक, मची भगदड़ छह ट्रैक्टर सीज …

Banda : जिला पंचायत सदस्य, तीन अंगूठा छाप और चार प्राइमरी पास …

दलालों की नहीं थमी “चांदी” : सख्ती बेअसर, बड़े साहब की बरस रही कृपा !

City News Uttar Pradesh

लोकतंत्र मे राष्ट्र, प्रान्त का मुखिया प्रधान मंत्री, मुख्यमंत्री, सासंद, विधायक, प्रधान आदि कौन ? औऱ कैसा हो ?

सीओ सौरभ सिंह बने फरिश्ता: मासूम को सकुशल बचाया, तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनंद नें शराब विक्रेताओं पर कसी लगाम, नक़ली बेची तो कठोर अंजाम …

ब्रेकिंग न्यूज़