- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला खनन अधिकारी सुभाष सिंह इन दिनों जिलाधिकारी के निर्देश पर बालू के अवैध खनन और परिवहन के लिये मुसीबत बन गये हैं। उनकी अकस्मात छापा मार कार्यवाई रफ्ता-रफ्ता “रफ्तार ” पकड़ रही हैं। इसके चलते अवैध खनन एवं परिवहन करने वालों में हलचल एवं दहशत है। कयोकि कानूनी शिकंजा का कसाव तेज होता जा रहा है।

इसी क्रम में खान निरीक्षक जीतेन्द्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी नरैनी और थाना प्रभारी गिरवां ने केन नदी के सिलपाही घाट पर छापा मार कार्यवाई के तहत घेर लिया। यहां छह ट्रैकटर चालक बालू की अवैध लोडिंग कर रहें थे। पुलिस एवं खनन विभाग के अधिकारियों को देखकर भगदड़ मच गई। छह ट्रैक्टर वहां लोड थे। दो ट्रैक्टर चालक दबोच लिये गये बाकी चार चालक वाहन छोड़ कर भागने में कामयाब हो गये।

पकड़े गये वाहन और चालको में किसी के पास खनन एवं परिवहन का वैधानिक प्रपत्र नहीं था। इन सबको कब्जे में लेकर वाहन मालिकों, चालकों के खिलाफ खनन नियमावली के तहत सुसंगत धारओं में वैधानिक कार्यवाई की गई।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
