City News Uttar Pradesh
शादी से पहले ही लड़की अपने मंगेतर के साथ हुई फुर्र : थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश

शादी से पहले ही लड़की अपने मंगेतर के साथ हुई फुर्र : थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गजब, शादी से तीन माह पहले ही मंगेतर अपनी होने वाली दुल्हन को भगा ले गया। हैरान करने वाला यह मामला जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र का है। घर से फुर्र होते समय लड़की जेवरात और नकदी भी ले गई है। पिता ने अपने होने वाले दामाद के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस दोनों की तलाश करने में जुट गई है।

शादी से पहले ही लड़की अपने मंगेतर के साथ हुई फुर्र : थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट
The girl eloped with her fiance even before marriage: report filed in the police station

तहरीर में लड़की के पिता नें बताया कि मैंने अपनी बेटी की शादी मटौंध थाना क्षेत्र में तय कर दी थी। तिलक की रस्में भी हो चुकी थीं। नवंबर में शादी होनी थी, लेकिन तारीख निर्धारित नहीं की गई थी। 2 दिन पहले ही अचानक लड़की घर से गायब हो गई, जिसकी रिश्तेदारी और उसके सहेलियों के यहां खोजबीन की गई, कहीं पता नहीं चला। बाद में जानकारी मिली की होने वाला दामाद ही लड़की को फुसलाकर ले गया है।

घर से जाते समय बेटी अपनी मार्कशीट, जेवरात और कुछ नकद रुपया भी ले गई है। पिता ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी कौशल सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ धारा 366 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर सर्विलांस के माध्यम से तलाश की जा रही है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रसोई गैस पर दोहरी नीति के विरोध में कांग्रेस नें दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

तिरंगा कार्यक्रम : मंत्री रामकेश, विधायक प्रकाश एवं डीएम की रैलियों नें मचाई धूम, देश भक्ति के रंग में रंगा बांदा

City News Uttar Pradesh

महाेबा : पीएम आवास योजना में एक करोड़ 34 लाख रुपये का गबन, डूडा के परियोजना अधिकारी समेत 11 पर मुकदमा दर्ज …

बांदा एवं चित्रकूट में आयुर्वेद चिकित्सा ढेर : गलत नीतियों से चिकित्सालयों में दवायें नहीं

City News Uttar Pradesh

महोबा : घर के बाहर बैठे पड़ोसियों से युवक बोला, अपने पेट मा चाकू मार कै मर जाहैं और फिर खुद को मार ली चाकू, हुई मौत

बिजली ठेकेदारों एवं अधिकारियों के बीच वार्ता विफल : माहौल में करेंट ! …

ब्रेकिंग न्यूज़