24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते दबोचा : मुकदमा हुआ दर्ज
उत्तर प्रदेश

एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते दबोचा : मुकदमा हुआ दर्ज

  • विनोद मिश्रा

महोबा। जिले में भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई बांदा की टीम ने कस्बा कुलपहाड़ से एक लेखपाल को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। टीम आरोपी लेखपाल को थाना कबरई लाई। टीम प्रभारी ने थाने में लेखपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

Anti-corruption team caught Lekhpal taking bribe: case registered

तहसील कुलपहाड़ के सतारी गांव निवासी किसान सुरेंद्र सिंह सेंगर का भूमि विवाद चल रहा था। पीड़ित भूमि की पैमाइश कराने के लिए कई महीनों से लेखपाल के चक्कर लगा रहा था। भूमि पैमाइश के नाम पर तीन दिन पहले लेखपाल ने किसान से 10 हजार रुपये की मांग की। जिस पर किसान ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ को मामले से अवगत कराया। मंगलवार को एंटी करप्शन टीम बांदा के प्रभारी राजेश सिंह यादव, एसआई ओमप्रकाश और सनोज कुमार यादव टीम के साथ कस्बा कुलपहाड़ पहुंचे।

एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते दबोचा : मुकदमा हुआ दर्ज
Anti-corruption team caught Lekhpal taking bribe: case registered

कोतवाली के सामने एक रेस्टोरेंट में जैसे ही किसान ने लेखपाल देवेंद्र राजपूत को 10 हजार रुपये रिश्वत दी। तभी टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। टीम लेखपाल को थाना कबरई लाई। टीम प्रभारी ने बताया कि किसान की शिकायत पर लेखपाल को रिश्वत लेते पकड़ा गया है। आरोपी लेखपाल देवेंद्र राजपूत के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश की खास पहल: महाकुंभ यात्रियों के लिए सेवा शिविर का आयोजन

City News Uttar Pradesh

ओला वृष्टि से बर्बादी : पूर्व विधायक दलजीत ने कहा सर्वे में लापरवाही, राहत की मांग !

City News Uttar Pradesh

यूपी : जेल में बंदी ने अंगौछे से लटक कर की आत्महत्या, स्वजनों ने लगाया हत्या का आरोप …

City News Uttar Pradesh

बांदा में गणेश महोत्सव : सबके प्यारे राम नृत्य नाटिका रही विशेष आकर्षण का केंद्र

डीएम दीपा रंजन करायेंगी जनम -जनम का साथ: गूंजेगी विवाह की शहनाई

City News Uttar Pradesh

कृषि विश्वविद्यालय में पीएम जन औषधि परियोजना का लगा मिनी स्टॉल: जनता को बताया लाभ

ब्रेकिंग न्यूज़