30.9 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को 53 किलो गांजा के साथ दबोचा: दो तमंचा, दो कार व कैश बरामद
उत्तर प्रदेश

तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को 53 किलो गांजा के साथ दबोचा: दो तमंचा, दो कार व कैश बरामद

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। नारकोटिक्स टास्क फोर्स झांसी व सदर कोतवाली पुलिस टीम ने खोह के पास से तीन अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को दबोचा है। इनके कब्जे से लगभग 53 किग्रा गांजा बरामद हुआ है। इसकी कीमत लगभग 13 लाख रुपये बताई गई है। साथ ही दो तमंचा, दो कार व दस हजार रुपये नगद बरामद हुए। तस्करों में उड़ीसा, छत्तीसगढ़ व एक चित्रकूट मुख्यालय का निवासी है। मंगलवार को एसपी कार्यालय स्थित राघव सभागार में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि नारकोटिक्स टास्क फोर्स झांसी के प्रभारी चंदन पांडेय ने मुखबिर की सूचना पर गांजा तस्करी करने वालों को पकडऩे के लिए सदर कोतवाल उपेंद्र सिंह की मदद ली।

तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को 53 किलो गांजा के साथ दबोचा: दो तमंचा, दो कार व कैश बरामद
Three interstate smugglers arrested with 53 kg ganja: Two pistols, two cars and cash recovered

सोमवार देर रात को दोनों टीमों ने खोह अंडरपास के पास कबीर नगर रायपुर छत्तीसगढ़ निवासी इस्माइल खां, राजामंडा थाना एम रामपुर कालाहांडी उड़ीसा निवासी विष्णु साहू व जगदीशगंज कर्वी निवासी विजय गुप्ता को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार तीनों उड़ीसा से लाए गए गांजे की सप्लाई कर रहे थे। तस्करों ने पूछताछ में बताया कि उड़ीसा से कम दाम में गांजा खरीदकर उप्र, बिहार व मप्र राज्यों के विभिन्न जिलों में सप्लाई करते हैं। बताया कि चित्रकूट में विजय गुप्ता के वाहन में गांजा रखते समय पकड़े गए। पुलिस ने तीनो तस्करों को जेल भेजा है। आरोपी विजय के खिलाफ गांजा तस्करी के चार अन्य मामले भी दर्ज हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में दीपावली पर पचास हजार किसानों के नहीं खनकेंगें बैंक खाते

City News Uttar Pradesh

हत्या में फरार कपड़ा व्यवसायी पिता पुत्र पर पुलिस बीस -बीस हजार का किया इनाम घोषित

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र प्रताप के आयोजन में लेखपालों को मिला नियुक्ति पत्र: हर्षित हो खिले चेहरे

City News Uttar Pradesh

साथी संस्था की कारगुजारी से क्षेत्रवासी नाराज, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, जांच की मांग

City News Uttar Pradesh

बांदा : अमृत योजना जनता के अरमानों को कराया विषपान !

City News Uttar Pradesh

सरकार की पेंशन योजना का चित्रकूटधाम मंडल में बुरा हाल

ब्रेकिंग न्यूज़