28.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
आवारा मवेशी व खराब नलकूप ने 'तोड़ी किसानों की कमर' : भाकियू का 'चेतावनी' भरा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश

आवारा मवेशी व खराब नलकूप ने ‘तोड़ी किसानों की कमर’ : भाकियू का ‘चेतावनी’ भरा ज्ञापन

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। इसमें मवेशियों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाने और खराब सरकारी नलकूप से पानी की बर्बादी की समस्याओं पर शिकायत की गई है।

आवारा मवेशी व खराब नलकूप ने 'तोड़ी किसानों की कमर' : भाकियू का 'चेतावनी' भरा ज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि नरैनी तहसील के गुढाकला, बसराही, नौगवां, गहबरा, नीबी, बिरौना और बरूवा जैसे कई गांवों में मवेशियों किसानों की फसलों को लगातार बर्बाद कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि इस संबंध में प्रशासन को कई बार सूचित किया गया, लेकिन इन पशुओं के संरक्षण के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। यूनियन ने जिलाधिकारी से वन विभाग, पशुपालन विभाग और खंड विकास अधिकारी नरैनी को मवेशियों को संरक्षित करने का निर्देश देने की मांग की।

आवारा मवेशी व खराब नलकूप ने 'तोड़ी किसानों की कमर' : भाकियू का 'चेतावनी' भरा ज्ञापन

दूसरी प्रमुख शिकायत बेलगांव स्थित सरकारी नलकूप संख्या 186 से संबंधित है। किसानों के अनुसार, इस नलकूप का साइफन और गोला खराब होने के कारण पानी बर्बाद हो रहा है और खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा है। यह समस्या पहले किसान दिवस में भी उठाई गई थी, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यूनियन ने नलकूप विभाग को साइफन ठीक करवाने का निर्देश देने की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो वे धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कोयले से लदी मालगाड़ी में लगी आग, मचा हड़कंप: कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

City News Uttar Pradesh

मंडलायुक्त हो जायें बाखबर: स्वयं चेक करें निर्देशों का कितना हुआ पालन

मिड-डे-मील में भोजन जल्दी पाने के चक्कर में स्कूल में धक्का-मुक्की, गर्म दाल से भरे भगौने में गिरे छात्र, दो झुलसे

डीएम अनुराग प्रयास से दूर हो रहा बांदा का सूखाः जलशक्ति निदेशक

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले मोदी औऱ योगी कर्मयोगी: विकास की बह रही धारा

City News Uttar Pradesh

मौसम का मिजाज लेने लगा ठंड की हिलोरें : कोहरा एवं गलन का हो रहा कहर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़