
- शरद मिश्रा
बांदा। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच जब आम आदमी अपने घरों में दुबकने को मजबूर है, तब बांदा में जनसेवा की गर्माहट सड़कों और पार्कों तक महसूस की गई।

सदर विधायक प्रकाश दिवेदी ने नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता के साथ मिलकर जरूरतमंद, गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल व जैकेट वितरित कर यह संदेश दिया कि संकट की घड़ी में सरकार और जनप्रतिनिधि जनता के साथ खड़े हैं।

कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रकाश दिवेदी ने कहा कि नगरवासियों की सेवा, सुरक्षा और सम्मान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ठंड जैसी प्राकृतिक आपदाओं में सबसे अधिक प्रभावित गरीब और असहाय वर्ग होता है, ऐसे में उनकी मदद करना सिर्फ प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक कर्तव्य भी है।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि डबल इंजन की सरकार हर परिस्थिति में जनता के साथ मजबूती से खड़ी है और जरूरतमंदों को किसी भी हाल में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। विधायक ने कहा कि मानव सेवा का यह कार्य केवल कंबल वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संवेदना, सहयोग और भरोसे का प्रतीक है।

सरकार की मंशा है कि ठंड, गर्मी या किसी भी संकट के समय अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचे। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता के प्रयासों की सराहना की। कहा कि पालिका द्वारा लगातार किए जा रहे राहत कार्य प्रशासन की जन-संवेदनशीलता और सक्रियता को दर्शाते हैं।

पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद बांदा ठंड से बचाव के लिए लगातार प्रयासरत है। जरूरतमंदों की पहचान कर उन्हें कंबल, जैकेट और अन्य राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि अंकित बासु, सभासद आशीष गुप्ता, सभासद लखन लाल राजपूत, सभासद रामबिहारी साहू,अधिशासी अधिकारी श्रीचंद्र चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
