City News Uttar Pradesh
किसान की हत्या से मचा हड़कंप : पुलिस का दावा, जल्दी होगा खुलासा
उत्तर प्रदेश

किसान की हत्या से मचा हड़कंप : पुलिस का दावा, जल्दी होगा खुलासा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के मरका थाना क्षेत्र के ग्राम पिंडारन में गुरुवार को एक किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। लाश गेहूं के खेत से बरामद कर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हत्या का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।

किसान की हत्या से मचा हड़कंप : पुलिस का दावा, जल्दी होगा खुलासा
Farmer’s murder creates stir: Police claims, it will be revealed soon

मरका थाना क्षेत्र के पिंडारन गांव निवासी प्रेमचंद पटेल (55) की लाश गुरुवार को लगभग सबेरे 11 बजे गेहूं के खेत में पड़ी थी। यह जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जब लाश देखी तो सन्न रह गए। क्योंकि लाश गांव के ही प्रेमचंद की थी। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मरका थाना इंचार्ज फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मृतक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

किसान की हत्या से मचा हड़कंप : पुलिस का दावा, जल्दी होगा खुलासा
Farmer’s murder creates stir: Police claims, it will be revealed soon

इस बारे में क्षेत्राधिकार राजवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्यारों ने सिर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या की है। घटनास्थल पर ही मृतक का मोबाइल भी बरामद हुआ है। मौके पर मौजूद मृतक के भतीजे कमलेश की तहरीर पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर, घटना की जांच शुरू कर दी गई है, जल्दी ही हत्याकांड का खुलासा होगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बालू माफिया का केन पर फिर अत्याचार : जलधारा रोक अवैध खनन ! बुलडोजर बना लेते है साथी ?

City News Uttar Pradesh

ऑपरेशन में वसूली को लेकर सीएमएस और सर्जन भिडे: डॉक्टर का ब्लड प्रेशर बढ़ा

City News Uttar Pradesh

“लाल टोपी” से रेड एलर्ट पर रालोद के वीरेंद्र साक्षी का करारा तंज, भाजपा दंग !

City News Uttar Pradesh

अवैध रूप से ई-टिकट बनाने के आरोपित को संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार, लंबी दूरी के टिकटों में करता था हेरा-फेरी

बांदा में पोलियो ड्रॉप अभियान शुरू: 2.87 लाख बच्चों को दवा का लक्ष्य हर घर तक

City News Uttar Pradesh

धन उगाही पर चौकी इंचार्ज और दो कांस्टेबल सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़