29 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की बल्ले-बल्ले, बजट में भाग्यशाली ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गांव की सरकार बनने के बाद अब विकास कार्य की कवायद भी शुरू हो गई। चित्रकूटधाम मंडल की 1407 ग्राम पंचायतों के विकास के लिए 96 करोड़ 19 लाख रुपये से अधिक का बजट खातों में उपलब्ध है। इस बजट से नवनियुक्त ग्राम प्रधान अपने गांवों में विकास कार्यों को पंख दे सकेंगे।


हालांकि, कोरोना महामारी नवनिर्वाचित प्रधानों के लिए चुनौती है। वर्ष 2019-20 में ग्राम पंचायतों को केंद्रीय वित्त आयोग (15वें वित्त) से 92 करोड़ 48 लाख 19 हजार रुपये और राज्य (5वां वित्त) आयोग से 32 करोड़ 5 लाख 32 हजार लाख (कुल एक अरब 24 करोड़ 54 लाख 9 हजार) रुपये दिए गए थे। इस बजट का इस्तेमाल गांवों के विकास में किया जाना था, लेकिन ग्राम पंचायतें दोनों मदों का कुल 28 करोड़ 35 लाख रुपये ही खर्च कर सकीं।


ग्राम पंचायतों के खातों में दोनों मदों का 96 करोड़ 19 लाख रुपये बजट अवशेष है। नतीजे में नवनिर्वाचित प्रधानों को बजट की समस्या नहीं रहेगी। पंचायत चुनाव के बाद गांवों में घुसी कोरोना महामारी को नियंत्रण करना भी ग्राम प्रधानों की पहली प्राथमिकता में शामिल है। इसके लिए वह इस धनराशि का उपयोग आसानी से कर सकेंगे। इसके अलावा अधूरे विकास कार्यों को पूरा करा सकेंगे।


उप निदेशक पंचायत सिंहबताते है कि केंद्रीय राज्य बजट काफी देर से मिला था। कोरोना संक्रमण के कारण निवर्तमान ग्राम प्रधान यह बजट खर्च नहीं कर सके। न ही तीव्र गति से विकास कार्य करा सके। लिहाजा पिछले वित्तीय वर्ष के बजट का काफी पैसा बच गया। इसका उपयोग नए प्रधान कर सकेंगे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दुर्घटना : तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर बाइक सवार मजदूर की मौत, आरोपित चालक वाहन समेत फरार

भाजपा ब्लॉक प्रमुख से ‘मारपीट’: घर बन गया रणक्षेत्र, पत्रकार सहित ‘तीन’ पर मुकदमा !

विनोद मिश्रा

मौत का सफर: कंडम बसें, गड्ढों में समाई सड़क और आरटीओ की चुप्पी,जिम्मेदार कौन ?

City News Uttar Pradesh

अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित नें जो कहा वह कर “दिखाया” : नवरात्र की पूर्व संध्या पर कराई सफाई

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘ट्री’ की बजाय ट्रेन डेकोरेट कर मनाते हैं क्रिसमस डे : ब्रिटिश काल से है परंपरा

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर ‘बुखार’ से पीड़ित होने पर भी ‘जन कल्याण’ में डटे: बीमारी को दे रहे ‘मात’ !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़