City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : शराब और गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। खांईपार पुलिस ने गांजा व अवैध शराब के साथ एक शातिर अभियुक्त को पकड़ा है। जिसके कब्जे से 20 क्वार्टर देशी शराब व एक किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।


खांईपार चैकी प्रभारी उप निरीक्षक शैलेंद्र पांडेय मय हमराह टीम द्वारा खांईपार निवासी अभियुक्त मुकेश कुमार पुत्र शिवचरन अहिरवार के घर दबिश देकर उसे अवैध गांजे व शराब की बिक्री करते धर दबोचा गया। जिसके पास से एक किलो 400 ग्राम अवैध सूखा गांजा सहित 20 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुई।

क्षेत्राधिकारी नगर राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को आरोपी मुकेश कुमार गांजा व शराब के साथ खड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना के मिलते ही खांईपार चैकी प्रभारी शैलेंद्र पांडेय को टीम के साथ मौके पर भेजा गया। जिस पर अभियुक्त पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे पुलिस द्वारा घेराबंदी कर धर दबोचा गया। आरोपी के कब्जे से देशी शराब के अलावा गांजे की बरामदगी हुई है। बताया कि अभियुक्त अवैध ढंग से शराब व गांजे की बिक्री करता था। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जुआ खेलते समय युवक को तमंचे से मारी गोली, घटना को अंजाम देकर फरार हुए हमलावर

City News Uttar Pradesh

बालू माफियाओ का केन पर अत्याचार : जलधारा रोक करने लगते हैं अवैध खनन ! बुलडोजर को बना लेते साथी !

सपा नेता अशोक सिंह की हुंकार: भाजपा को ‘सत्ता’ से करेंगे बेदखल, जीत का दिया ‘मंत्र’

City News Uttar Pradesh

पीएम मोदी ने कालिंजर किले के शौर्य का किया बखान: बुंदेलखंड के किलों को दी राष्ट्रीय पहचान

City News Uttar Pradesh

भाजपा प्रत्याशी प्रकाश का गांवों में भ्रमण : स्वागत और भाषण हुआ घनघोर !

City News Uttar Pradesh

केन किनारे दुर्ग देखने गए सात साथी जलधारा में बहे, छह को बचाया, एक की खोज जारी

ब्रेकिंग न्यूज़