28.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर युवती की दर्दनाक मौत, पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार …

 

– मौके पर पहुंची पुलिस ने दौड़कर चालक को पकड़ा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। साइकिल में सामान लेकर घर जा रही युवती को तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।


अतर्रा थाने के इटरा खुर्द गांव निवासी कोमल (18) पुत्री रामस्वरूप हाल मुकाम खुरहंड स्टेशन शुक्रवार की शाम को साइकिल से सामान लेकर अपने घर जा रही थी, तभी खुरहंड चैराहे पर चित्रकूट से बांदा की ओर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (कंटेनर) ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को देखकर लोगों का गुस्सा भड़क उठा और लोगों ने जाम लगा दिया। इधर, हादसे के बाद भाग रहे चालक को पुलिस ने धर दबोचा। मौके पर जाम लगाए लोगों को समझाया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में बेटी को खोने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मायावती चुनावी रणनीति पर करेंगी मंथन: 7 फरवरी को बुलाई बैठक, तय होगा बसपा का ‘रोडमैप’

City News Uttar Pradesh

बांदा में सियासी ‘साइकिल’ पर ‘हाथ’ की सवारी ! सपा का चेहरा, कांग्रेस का निशान !

City News Uttar Pradesh Desk

मायावती की ‘साधु-संतों’ को चेतावनी: संविधान निर्माता की महानता पर सवाल बर्दाश्त नहीं

City News Uttar Pradesh

ई रिक्शा बन गये हैं बांदा केशरी : शहर की यातायात व्यवस्था को कर रखा है चित्त

City News Uttar Pradesh

बांदा तापमान निरंतर बढ़ा रहा तपिश: उमस और लू से बुरा हाल

होशियार : गुलाबी कली अब बढ़ने लगी खिलने की ओर, जल्द आयेगा किटकिटाने का दौर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़