24.2 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
कौशल विकास योजनाओं से संवर रहा युवाओं का भविष्य : वेदानंद ओझा
उत्तर प्रदेश

लोकतंत्र मे राष्ट्र, प्रान्त का मुखिया प्रधान मंत्री, मुख्यमंत्री, सासंद, विधायक, प्रधान आदि कौन ? औऱ कैसा हो ?

  • ( ब्यूरो कार्यालय )

जौनपुर। भाजपा नेता पूर्व ज्वाइंट कमिश्नर वेदानन्द ओझा नें कहा है की देश वा राष्ट्र के संचालक का चयन जन्म,जाति, वर्ण, धर्म, विद्वता, कर्म व देह के आधार पर नही होना चाहिए अपितु राष्ट्र का नेता वही हो सकता है, जो निस्पृही,तत्वज्ञ हो, ब्रह्मज्ञ हो । राजा का कोई परिवार नही होता , कोई जाति नही होती और उसका अपना कुछ भी नही होता क्योकि जहाँ अपना पन होगा वहाँ पर आसक्ति होगी और एक आसक्त ब्यक्ति समाज के हित की कल्पना नही कर सकता। जहाँ उसकी आसक्ति पर प्रहार हुआ वहीं वह लोक हित भूल कर अपनी आसक्ति को बचाने में लग जाएगा । स्वार्थी नेता ब्यतिगत व पारिवारिक हितों की रक्षा के लिए देश वा राष्ट्रीय हितों को दांव पर लगाने मे नही चूकते ।

लोकतंत्र मे राष्ट्र, प्रान्त का मुखिया प्रधान मंत्री, मुख्यमंत्री, सासंद, विधायक, प्रधान आदि कौन ? औऱ कैसा हो ?
In a democracy, who is the head of the nation, province, prime minister, chief minister, parliamentarian, MLA, head etc.? And how are you?

अपने लेख में वेदानन्द नें लिखा है की महाभारत का युद्ध इसका परम प्रमाण है। पंजाब मे गुरु राम दास जी के पुत्र पृथ्वी चंद ने जहाँगीर के साथ मिलकर अपने ही सगे भाई गुरु अर्जुन देव जी महाराज को तप्त बालू मे भुनवाने का निकृष्ट कार्य किया । क्यो ? क्योंकि ब्यक्तिगत स्वार्थ जब प्रबल हो जाता है तो वहाँ देश के हितों की रक्षा कौन करे ? राज्य के मुखिया की तुलना गोस्वामी तुलसीदास जी ने अपनी रामायण में बडे सुन्दर ढंग से की है ।

“मुखिया मुख सो चाहिए, खान पान कहुँ एक ।
पालइ पोषइ सकल अग, तुलसी सहित विवेक”।

राज्य का मुखिया मुख के समान होना चाहिए । जैसे समस्त खाद्य पदार्थ चाहे मुख को ही समर्पित किये जाते है ,लेकिन मुख एक तिनका भी अपने पास नही रखता है , यह तुरन्त पेट मे डाल देता है और वहाँ से फिर समान वितरण का कार्य प्रारंभ होता है । इसी प्रकार से राजा को भी होना चाहिए। यदि राजा संग्रही हुआ तो राष्ट्र का पतन व विनाश निश्चित है।


उन्होने लिखा है की यदि देश रहेगा , देश का धर्म रहेगा तो ही हमारा अस्तित्व भी है, और यदि देश व देश का धर्म ही नही रहा तो हम कहाँ के रहेंगें ? हमे इतिहास से सीख लेते हुए सावधानी के साथ चिन्तन करना है । जो स्थिति आज भारत मे बन रही है तो वह दिन दूर नही हम पुनः परतंन्त्रता की जंजीरों मे कसे जाएंगे । आम जनता को भी सजग रहते हुए 2024 के लोक सभा के आम चुनाव ही नही समस्त चुनावों मे अपने नेता का चयन करना है कहीं भाई- भतीजा , जाति- पाति, तथा धन सम्पत्ति के प्रलोभन में आकर राष्ट्रीय हितों का बलिदान ना हो जाए ।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा की अगस्त क्रांति : तुर्रा में रेल पटरी उखाड़ी, 21 कोड़ों की सजा मिली

City News Uttar Pradesh

पंद्रह साल बाद मिला न्याय : जिंदा जलाकर हत्या करने के दोषियों को आजीवन कारावास, डेढ़ लाख का जुर्माना भी लगाया

Banda- डीएम नाराज: मत्स्य संपदा योजना का है क्यों है बुरा हाल !

City News Uttar Pradesh

सपा में बांदा सदर सीट पर चयन समिति का मंथन अंतिम दौर में : प्रदीप एवं ओम नारायण में कौन ?

City News Uttar Pradesh

प्रतापगढ़ : प्रधान के भाई की हत्या कर झाड़ियों में फेंका, गांव में मचा कोहराम, पीएसी तैनात …

City News Uttar Pradesh

Banda : सड़क निर्माण को लेकर पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या,दो घायल, दोनों परिवार पंचायत चुनाव में थेआमने-सामने

ब्रेकिंग न्यूज़