- ब्यूरो रिपोर्ट
लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार के निवेश के दावों पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पहले ये बताए कि इससे पहले निवेश के लिए जो एमओयू साइन हुए थे, उनमें से कितना निवेश जमीन पर उतरा और कितने लोगों को रोजगार मिला। इन्वेस्टर्स समिट केवल चुनाव की तैयारी है। भाजपा सरकार जनता को धोखा दे रही है। कुछ दिन चमक-दमक दिखेगी जमीन पर कुछ नहीं उतरेगा।

अखिलेश ने सपा प्रदेश कार्यालय में युवा दिवस के मौके पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के संघर्षों पर आधारित कैलेंडर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि आज के दिन हम लोगों ने नेताजी के काम और संघर्ष को याद किया। युवा दिवस पर सभी युवा संकल्प लें कि हम सभी स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलेंगे। देश में नफरत व बांटने की राजनीति खत्म होनी चाहिए क्योंकि इसके बाद ही तरक्की संभव है।

अखिलेश ने कहा कि गंगा नदी की सफाई के लिए सरकार ने बड़े-बड़े वादे किए थे। गंगा तो साफ नहीं हुई पर इसके लिए आवंटित हजारों करोड़ रुपये जरूर साफ हो गए। गंगा की सफाई के लिए नालों को नदी में गिरने से रोकना होगा। हमने गोमती नदी साफ की सरकार ने इसे भी बर्बाद कर दिया। यहां चलाने के लिए जो नाव लाई गई थी उसे दूसरी जगह भेज दिया गया। इस मौके पर कवि उदय प्रताप, राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल व दीपक कबीर मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
