27 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उप निदेशक के निर्देश : डोर टू डोर सर्वे कर पता लगाएं कितने को नहीं लगा टीका 2
उत्तर प्रदेश

Banda : कोरोना के दिखें लक्षण तो केंद्रों पर जाकर कराएं जांच- मुख्य चिकित्साधिकारी …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखा, जोड़ों में दर्द, अत्यधिक थकावट, मांसपेशियों में जकड़न आदि हो तो तुरंत कोविड-19 की जांच कराएं। जब तक रिपोर्ट नहीं आती है तब तक अपने आप को कोविड-19 पॉजिटिव मानकर एहतियात बरतना शुरू कर दें।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.एनडी शर्मा ने कहा कि बीमारी के लक्षण होने व रिपोर्ट न आने पर लोगों को एहतियात बरतना चाहिए। बताया कि ऐसे लक्षणों पर खुद को आइसोलेट कर लें।


सीएमओ ने कहा कि तरल पदार्थ जैसे सूप, जूस, काढ़ा, चाय, काफी, गुनगुना पानी, गर्म दूध हल्दी के साथ सेवन करें। आराम करें। अच्छी नींद लें। सुबह स्नान भी गुनगुने पानी से करें। सुबह-शाम भाप लें। नमक पानी, गुनगुना कर गरारा करें। ठंडी वस्तुओं से परहेज करें। एक पल्स ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन 90 प्रतिशत से कम आने पर हेल्प लाइन से संपर्क करें। ऑक्सीमीटर उपलब्ध न हो तो सांस से 14 से 18 सेकंड रोक कर चेक करें। सांस फूल रही हो तो पेट के बल लेट जाएं।


– डॉक्टर के परामर्श से ये लें दवाएं
पैरासिटामोल 650 एमजी, हर चार-छह घंटे पर सेवन करें। एक्थ्रोमाइसिन 500मिग्रा. दिन में एक बार, डाईसाइक्लीन100 मिलीग्राम सुबह-शाम, पैंटॉप 40 एमजी सुबह खाली पेट खाएं। आइवरमेक्टीन 12 एम जी रात को खाने के दो घंटे बाद तीन दिन, विटामिन सी 500 मिलीग्राम सुबह-शाम, विटामिन डी 6000 हर हफ्ते एक गोली दूध के साथ, सेटरीजीन रात में जुकाम हो तो ले।


यह बरतें सावधानी : चेहरे को छूने से पहले हाथ धो लें। सैनिटाइज करे। मास्क का प्रयोग करें। भीड़ वाली जगह पर हाइपोक्लोराइट सॉल्यूशन से सफाई करें। रोगी का कचड़ा बंद कूड़ेदान में डालें। उपरोक्त दवाइयां आरआरटी टीम द्वारा उपलब्ध करायी जा रही हैं।

सीएमओ ने बताया कि हेल्प लाइन नंबर इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में 24 घंटे यहां कार्य किया जा रहा है। इसमें किसी भी प्रकार की सहायता व कोविड-19 टीकाकरण संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यहां के मुख्य नंबर 05192-221624, 221625, 221626, 221627, 221628, 2216 29, 221630, 222632 है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि उनके कार्यालय में भी चिकित्सा सहायता के लिए 05192-2248 72, 224873, 8400542101 पर संपर्क कर एंबुलेंस, भर्ती, अस्पताल की जानकारी से संबंधित सहायता प्राप्त की जा सकती है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति मंत्री रामकेश के निर्देश: फसलों की क्षति का राजस्व कर्मी करें सही आंकलन

City News Uttar Pradesh

ISIS का आतंकी आजमगढ़ से गिरफ्तार: स्वतंत्रता दिवस पर थी यूपी में धमाके की योजना, ओवैसी की पार्टी का सदस्य है सबाउद्दीन

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ सेवायें बन गई हैं रेत का महल, खिल खिला रहीं बीमारियां !

City News Uttar Pradesh

बांदा में संघ और भाजपा नेताओं ने खेली फूलों की होली: उमड़ा उत्साह

‘लुटेरी दुल्हन गैंग’ का भंडाफोड़: शादी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह को हुआ गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : चित्रकूट में डकैत गौरी के साथी के एनकाउंटर में कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन एसपी सहित 15 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़