28.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
प्रतिनिधि अंकित ने संभाली विकास की कमान: शुरू किया पुनः जनसंपर्क एवं निरीक्षण
उत्तर प्रदेश

प्रतिनिधि अंकित ने संभाली विकास की कमान: शुरू किया पुनः जनसंपर्क एवं निरीक्षण

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मालती बासू के प्रतिनिधि अंकित गुप्ता दीपावली पर्व समाप्त होते ही शहर की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए पुनः सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने विकास कार्यों की दिशा में एक नई शुरुआत करते हुए वार्ड नंबर 6, शंभू नगर से जनसंपर्क और निरीक्षण अभियान का आगाज़ किया।

प्रतिनिधि अंकित ने संभाली विकास की कमान: शुरू किया पुनः जनसंपर्क एवं निरीक्षण

अंकित गुप्ता ने शनिवार को पालिका अधिकारियों के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। समस्याएं सुनीं। नागरिकों ने क्षेत्र में सीसी रोड निर्माण, नालियों की सफाई और नियमित स्वच्छता व्यवस्था को लेकर शिकायतें दर्ज कराईं।

प्रतिनिधि अंकित ने संभाली विकास की कमान: शुरू किया पुनः जनसंपर्क एवं निरीक्षण

जनता से संवाद करते हुए अंकित गुप्ता ने कहा कि शहर की प्रत्येक समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। शंभू नगर में जल्द ही सीसी रोड निर्माण कार्य शुरू होगा। सफाई व्यवस्था को व्यवस्थित होगी।

प्रतिनिधि अंकित ने संभाली विकास की कमान: शुरू किया पुनः जनसंपर्क एवं निरीक्षण

भ्रमण के दौरान अंकित गुप्ता ने पालिका अधिकारियों से कहा कि सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्देश दिया कि नालियों की सिल्ट सफाई और जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अंकित गुप्ता ने इस दौरान बताया कि आने वाले दिनों में शहर में स्वच्छता, सड़क निर्माण, पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

योगी का बांदा बुलडोजर किया जा रहा हैं पैना : पूर्व विधायक के भवन पर करेगा गर्जना

बांदा में दुष्कर्म केस: आरोपी पुलिस से दो कदम आगे ? हो रही छीछालेदर ?

शादियों को प्रदेश सरकार नें दिया झटका : फिलहाल शहनाई की गूंज पर ब्रेक !

पूर्व विधायक दलजीत मंडल में खाद की कमी से चिंतित : मंडलायुक्त से तत्काल पहल का आग्रह

City News Uttar Pradesh

राष्ट्रीय रामायण मेला बना श्रद्धा का केंद्र: संतों की वाणी से गूंजा परिसर, भक्ति में डूबे हजारों श्रोता

City News Uttar Pradesh

केशव मौर्य नें लिया यू टर्न: मंत्री रामकेश हुये अति प्रसन्न, बजाई ताली

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़