City News Uttar Pradesh
मुठभेड़ में पकड़े गए कुख्यात चोर: मध्यप्रदेश और यूपी में कई वारदातों को दिया था अंजाम
उत्तर प्रदेश

मुठभेड़ में पकड़े गए कुख्यात चोर: मध्यप्रदेश और यूपी में कई वारदातों को दिया था अंजाम

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। रात के अंधेरे में वारदातों की साजिश रचने वाले कुख्यात चोरों पर पुलिस का शिकंजा कस गया। थाना कालिंजर पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदातों में शामिल दो शातिर आरोपियों को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी इरशाद के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुठभेड़ में पकड़े गए कुख्यात चोर: मध्यप्रदेश और यूपी में कई वारदातों को दिया था अंजाम

घटना 24 अक्टूबर की रात की है। थाना कालिंजर और एसओजी टीम क्षेत्र में संयुक्त रूप से गश्त कर रही थी। इसी दौरान सौंता मोड़ के पास बांदा रोड की ओर से आ रही एक होंडा कार ने पुलिस को देखकर गति बढ़ा दी। पुलिस टीम ने पीछा शुरू किया। करीब एक किलोमीटर आगे सढ़ा लिंक रोड पर कार अनियंत्रित होकर खाई में जा फंसी। पुलिस ने घेराबंदी की,तो अंदर बैठे बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

मुठभेड़ में पकड़े गए कुख्यात चोर: मध्यप्रदेश और यूपी में कई वारदातों को दिया था अंजाम

जवाबी कार्रवाई में एक गोली इरशाद के पैर में लगी और पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि पकड़े गए आरोपी बांदा, महोबा, फतेहपुर, प्रयागराज और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में घर और दुकानों के ताले काटकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। ये दोनों आरोपी रात के अंधेरे में होंडा कार से निकलकर ताला काटने और शटर तोड़ने के औजारों की मदद से घरों और दुकानों में चोरी करते थे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत की उठी आवाज: ‘स्वदेशी’ अपनाना ही ‘सच्ची राष्ट्रभक्ति’

विधायक प्रकाश बुंदेलखंड के बने ‘ब्राह्मण शिरोमणि’: ‘सर्वजन हिताय’ की नीति से बनाई पहचान !

City News Uttar Pradesh

स्मृति ईरानी पर टिप्पणियों से राहुल नाखुश: बोले- किसी को अपमानित करना कमजोर की निशानी

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले: निकाय चुनावों में जनता का आशिर्वाद भाजपा के साथ

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह बोले: पेट औऱ खेत को पानी से बुंदेलखंड की बदल रही तस्वीर

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की चौपाल बनी लोकतंत्र का प्रतीक: गांव-गांव गूंज रही जनसेवा की आवाज़

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़