City News Uttar Pradesh
मंत्री नंदी बोले: सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार, नेताओं ने दोहराया अखंड भारत का संकल्प
उत्तर प्रदेश

मंत्री नंदी बोले: सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार, नेताओं ने दोहराया अखंड भारत का संकल्प

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। राष्ट्रीय एकता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में समारोह का आयोजन हुआ।

मंत्री नंदी बोले: सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार, नेताओं ने दोहराया अखंड भारत का संकल्प

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी नंद गोपाल नंदी ने पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा सरदार पटेल ने बिखरी रियासतों को जोड़कर एक अखंड भारत की नींव रखी। वे केवल लौह पुरुष नहीं, बल्कि भारतीय एकता के शिल्पकार हैं। उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाना, हर भारतीय के लिए गौरव की बात है।

मंत्री नंदी बोले: सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार, नेताओं ने दोहराया अखंड भारत का संकल्प

मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि 562 रियासतों को एक राष्ट्र में विलय कराने का साहसिक निर्णय, पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि आज जब देश “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, तब सरदार पटेल का मार्गदर्शन पहले से अधिक प्रासंगिक है।

मंत्री नंदी बोले: सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार, नेताओं ने दोहराया अखंड भारत का संकल्प

कार्यक्रम में उपस्थित जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा “यह वर्ष विशेष है क्योंकि यह सरदार पटेल की 150वीं जयंती का प्रतीक है। उन्होंने जिस अखंड भारत का सपना देखा, उसी के मार्ग पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।

मंत्री नंदी बोले: सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार, नेताओं ने दोहराया अखंड भारत का संकल्प

उन्होंने सरदार पटेल को “लौह पुरुष” और “राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार” बताते हुए कहा कि “उनकी दृढ़ता, प्रशासनिक क्षमता और राष्ट्र समर्पण आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।” समारोह को पूर्व सांसद आर.के. पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रपाल पटेल, राम किशोर साहू, उत्तम सक्सेना, और पालिका प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने भी संबोधित किया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : किडनैप हुए किशोर का मिला शव, एक दिन पहले ही 20 लाख की मांगी गई थी फिरौती …

Banda : गजब समस्या: पंद्रह दिनों से पेयजल संकट, टंकी बनी शो पीस…

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश द्वारा महिलाओं का सम्मान:बोले जहां नारी का सम्मान, वहीं देवताओं का वास”

जिला पंचायत अध्यक्ष नें गांवों में सुनी समस्या : निस्तारण के दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh

खेत सिंह खंगार की नई मूर्ति लगाने हेतु खंगार समाज नें डीएम को दिया ज्ञापन

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही नें कहा: मिलेट्स प्रोसेसिंग और पैकिंग की 55 इकाइयां होंगी स्थापित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़