- विनोद मिश्रा
बांदा। शिक्षक एमएलसी चुनाव के संदर्भ में मंगलवार को भाजपा की बैठक हुई। सदर विधायक प्रकाश नें योजना की रणनीति में कसाव किया की जीत में चूक न हो। ज्यादा से ज्यादा शिक्षक मतदाता बनाने पर जोर दिया।

शिक्षक एमएलसी चुनाव के क्षेत्रीय सह संयोजक बाबूलाल तिवारी ने पोलिंग क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी अपेक्षित विद्यालयों में ज्यादा से ज्यादा मतदाता बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि जितना अच्छा बीज बोएगे, फसल उतनी ही काटेंगे। इसलिए ज्यादा से ज्यादा मतदाता बनाएं।

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने चुनाव के प्रति शिक्षक मतदाता कैसे बढ़े इसकी रणनीति समझाई। मतदाता बनाने के साथ-साथ मतदान कराने की पूरी कार्य योजना तैयार करने पर बल दिया। मुख्य अतिथि तथा इस चुनाव के चुनाव क्षेत्र प्रभारी, बबीना विधायक राजीव सिंह परीक्षा ने कहा कि इस चुनाव से सरकार की कार्यकुशलता में कोई अंतर नहीं आएगा।

परंतु साख में अंतर आ सकता है। क्योंकि भाजपा अजेय पार्टी है। यह पढ़े लिखे लोगों का चुनाव है इसलिए योजना बनाकर चुनाव लड़ना है। प्रत्येक पदाधिकारी एक विद्यालय की जिम्मेदारी लें। जनपद की 4 विधानसभाओं अंतर्गत 10 पोलिंग सेंटर हैं। जहां पार्टी ने विधानसभा 17 तथा पोलिंग स्तर पर संयोजक नियुक्त किए हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता किया। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी के अलावा जिला कार्यसमिति के काफी पार्टी जन उपस्थित रहें।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
