24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक विशम्भर बोले: अखिलेश की होगी ताजपोशी, जनता जुमलेबाजों को सिखायेगी सबक
उत्तर प्रदेश

विधायक विशम्भर बोले: अखिलेश की होगी ताजपोशी, जनता जुमलेबाजों को सिखायेगी सबक

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। समाजवादी पार्टी की पीडीए जनचौपाल एवं साइकिल यात्रा शनिवार को जब बबेरू पहुंची तो माहौल समाजवाद के नारों से गूंज उठा। सपा विधायक विशम्भर यादव ने कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश भरते हुए कहा ‘2027 का विधानसभा चुनाव समाजवादियों की ऐतिहासिक जीत लिखेगा, और अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री’ बनेंगे।

विधायक विशम्भर बोले: अखिलेश की होगी ताजपोशी, जनता जुमलेबाजों को सिखायेगी सबक

बबेरू कस्बे में आयोजित सभा में विधायक विशम्भर यादव ने कहा कि साइकिल यात्रा ने गांव-गांव जाकर समाजवादी विचारधारा, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा का जो संदेश दिया है,वह आने वाले चुनाव की दिशा तय करेगा।

विधायक विशम्भर बोले: अखिलेश की होगी ताजपोशी, जनता जुमलेबाजों को सिखायेगी सबक

उन्होंने कहा “यह यात्रा सिर्फ साइकिल की नहीं, यह जनता की आवाज़, युवाओं की उम्मीद और समाजवाद की ताकत की यात्रा है।” जोश से लबरेज भीड़ को संबोधित करते हुए विधायक विशंभर ने कहा कि 2027 में जनता अब झूठे वादों और जुमलेबाजी की सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

विधायक विशम्भर बोले: अखिलेश की होगी ताजपोशी, जनता जुमलेबाजों को सिखायेगी सबक

महंगाई, बेरोजगारी और अन्याय से परेशान जनता अब बदलाव चाहती है। सभा में विधायक विसंभर ने साइकिल यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा नगर भ्रमण कर वंशीपुरवा, जुगरेहली, अहार, आलमपुर, बघेहटा, देवरथा और बड़ागांव होते हुए आगे बढ़ी।

विधायक विशम्भर बोले: अखिलेश की होगी ताजपोशी, जनता जुमलेबाजों को सिखायेगी सबक

यह यात्रा 117 गांव-मजरों में पहुंच चुकी है, जहां कार्यकर्ताओं ने चौपाल लगाकर सपा की नीतियों का प्रचार किया और पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) एकता का संदेश दिया। साइकिल यात्रा का नेतृत्व पूर्व बबेरू विधानसभा अध्यक्ष आलोक यादव कर रहे हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एफसीआई में ‘भ्रष्टाचार’ : बिना परमिट की गाड़ी पर ‘लाखों’ का खेल, नियमों की उड़ी ‘धज्जियां’

City News Uttar Pradesh

Banda- खप्टिहा कला खदान मे धड़ल्ले से निकाले जा रहे हैं बिना रॉयल्टी ओवरलोड ट्रक।

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले : ट्रिपल इंजन की सरकार से ही आपके नगर में बहेगी विकास की गंगा

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल सहित 10 रेलवे स्टेशनों का होगा पुनर्विकास, बनेंगे अंडर और ओवरब्रिज

City News Uttar Pradesh

वर्षों पुरानी ‘विरासत’ को ‘नया जीवन’ : पांच करोड़ से तैयार हो रही ‘आधुनिक लाइब्रेरी’

City News Uttar Pradesh

डीएम चेंबर छोड़कर भागे: सपा नेता अशोक सिंह गौर के ‘आंदोलन’ नें भर दी थी सिहरन !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़