- विनोद मिश्रा
बांदा। अवैध-संबंधों के चलते तीन माह पहले जिस सफाई कर्मी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या हुई थी। एसओजी व कोतवाली की संयुक्त टीम ने घटना का राजफाश कर दिया। घटना को प्रेमिका के पिता व पति समेत छह लोगों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने मुख्य हत्यारोपित पिता समेत चार को गिरफ्तार कर आलाकत्ल कुल्हाड़ी बरामद की है। जबकि घटना में शामिल रही प्रेमिका समेत दो फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक बदनामी के चलते पूरी वारदात की गई थी। दिवंगत की हड्डियां व कपड़े कब्जे में लेकर गिरफ्तार आरोपितों को जेल भेजा गया है।

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में मंगलवार को एएसपी लक्ष्मी निवासी मिश्रा ने बताया कि एसपी अभिनंदन के निर्देश पर जनपद में आपरेशन क्लीन अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें 13 मई को मटौंध कस्बे के त्रिवेणी गांव निवासी सफाईकर्मी गंगादीन का 22 वर्षीय पुत्र धीरू शहर कोतवाली के मर्दननाका मोहल्ले से ड्यूटी के बाद वापस घर लौटते समय अचानक लापता हो गया था।

काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग न लगने पर परिजन ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि सफाई कर्मी धीरू का मोहल्ला मर्दन नाका निवासी सुनील श्रीवास की पत्नी प्रेमवती से प्रेम- प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर एक बार पंचायत भी हुई थी। प्रेमवती के पड़ई गांव निवासी पिता कल्लू, भाई छोटू व दादूराम भी शामिल रहे थे।

इसी पंचायत के बाद पिता व भाइयों ने बदनामी के डर से बेटी के माध्यम से फोन करके प्रेमी को घर बुलाया। जहां उसे पहले शराब पिलाई गई। बाद में उसे पडुई गांव के अपने पुरवा से दूर गंगापुरवा व मनीपुर के बीच सूनसान जगह नाले के पास ले जाकर कुल्हाड़ी से काट डाला था। उसके शरीर के टुकड़ों व कपड़ों को जमीन में दबाने के साथ नाले में बहा दिया था। दिवंगत की बाइक व मोबाइल को अतर्रा के पास लावारिस फेंक दिया था। एसओजी व कोतवाली पुलिस ने जांच के दौरान मर्दननाका निवासी हत्यारोपी सुनील श्रीवास, समेत पड़ुई गांव निवासी प्रेमिका के भाई छोटू व पिता कल्लू श्रीवास व रहुनिया खुटला मोहल्ला निवासी दिनेश को गिरफ्तार किया है।
जबकि प्रेमवती पत्नी सुनील श्रीवास व उसका भाई दादूराम फरार चल रहे हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी राकेश कुमार तिवारी, कोतवाली के एसआइ अनिल कुमार सिंह, प्रेम पाल सिंह, मयंक सिंह चंदेल, हेड कांस्टेबल महेश सिंह, कांस्टेबल अश्वनी प्रताप, भूपेंद्र सिंह, नितेश, पीयूष कुमार, आशीन कुमार, भानू प्रताप, सत्यम गुर्जर, रवि कुमार शामिल रहे हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
