
- शरद मिश्रा
बांदा। जहां आमतौर पर ‘सार्वजनिक जीवन’ में ‘आध्यात्म और राजनीति’ को अलग-अलग देखा जाता है, वहीं बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ‘दोनों के बीच’ एक ‘जीवंत सेतु’ बनाकर ‘जनसेवा की नई मिसाल निरंतर पेश’ करते हैं। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की कथा के समापन के साथ ही विधायक प्रकाश द्विवेदी ‘बिना रुके और थके’ सीधे ‘मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान’ में जुट गए।

विधायक ने यह स्पष्ट कर दिया कि उनके लिए आध्यात्म आत्मशुद्धि का माध्यम है और राजनीति ‘जनसेवा’ का। दोनों को साथ लेकर चलना ही उनकी कार्यशैली का ‘मूल मंत्र’ है।

शनिवार को मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के द्वितीय चरण के तहत विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खुरहंड स्टेशन, अंश छिबाँव स्थित बूथ संख्या 250 का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने फॉर्म-6 के माध्यम से 10 नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराए। सभी प्रपत्र संबंधित बीएलओ को सौंपे। यह दृश्य उस समय और भी खास बन गया जब विधायक स्वयं मतदाता जोड़ने की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल दिखे, जिससे वहां मौजूद युवाओं और स्थानीय नागरिकों में उत्साह देखने को मिला।

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत मतदाता होते हैं। जब तक हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ता,तब तक लोकतंत्र अधूरा है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आगे आने और अपने मताधिकार को सुनिश्चित करने की अपील की।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
