26.1 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
विकास कार्यों में धीमी प्रगति पर कमिश्नर बालकृष्ण त्रिपाठी नाराज
उत्तर प्रदेश

विकास कार्यों में धीमी प्रगति पर कमिश्नर बालकृष्ण त्रिपाठी नाराज

  • शरद मिश्रा

बांदा। कमिश्नर बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में मंडलीय विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई। योजनाओं में धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना में प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारियों को आवास निर्माण कार्यों में तेज गति से प्रगति लाने केे निर्देश दिए। उन्होंने जल-जीवन मिशन के अंतर्गत खोदी गई सड़कों को हर हाल में बनवाने की बात कही।

विकास कार्यों में धीमी प्रगति पर कमिश्नर बालकृष्ण त्रिपाठी नाराज

उन्होंने सेतुओं के निर्माण कार्य एवं सड़क मरम्मत के कार्यों की समीक्षा में सड़क मरम्मत का कार्य तेज गति से गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। बाढ़ बचाव तैयारी एवं अन्ना जानवरों के संरक्षण का ब्यौरा लिया। मंडलायुक्त ने आजीआरएस पोर्टल के अंतगर्त पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के प्रकरणों का समय से गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिए।

विकास कार्यों में धीमी प्रगति पर कमिश्नर बालकृष्ण त्रिपाठी नाराज

उन्होंने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि पुराने आवेदन लंबित नही रहने पाए तथा वृद्धावस्था पेंशन में शत्-प्रतिशत फीडिंग किए जाने के साथ नए आवेदनों को भी शीघ्र स्वीकृत करने की बात कही। बैठक में जिलाधिकारी बाॅदा नगेन्द्र प्रताप, डीएम चित्रकूट शिवशरणअप्पा जीएन, डीएम हमीरपुर राहुल पाण्डेय, अपर आयुक्त प्रशासनअमर पाल सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त यशवंत कुमार सिंह सहित मण्डल के समस्त मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा मण्डलीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

सावन माह पर्व की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || शरद मिश्रा संपादक ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश - City News Uttar Pradesh ) विज्ञापन

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Good News : यूपी में पुलिस कार्मिकों का बढ़ेगा पौष्टिक आहार भत्ता, सिम भत्ता भी देगी प्रदेश सरकार

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण: वीरों को किया नमन

City News Uttar Pradesh

पशुपालन को व्यावसायिक रूप से बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक तकनीक अपनाना फायदेमंद : कुलपति …

डीएम दीपा रंजन डेंगू नियंत्रण के लिये दिये सख्त निर्देश : प्रतिदिन कार्य की रिपोर्ट तलब

City News Uttar Pradesh

तेज रफ्तार का कहर : डंपर की टक्कर से महिला की मौत, सड़क पार करते हुए हादसा

City News Uttar Pradesh

उप मुख्यमंत्री की सभा में जन सैलाब बना चर्चा : गूंजा “जय प्रकाश तय प्रकाश”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़