City News Uttar Pradesh
सीएम योगी का बड़ा एक्शन: राजस्व मामलों की लापरवाही पर सात मंडलायुक्त से मांगा जवाब, सात जिलाधिकारी किए गए तलब
उत्तर प्रदेश

“मिट्टी में मिलाने” के बाद सीएम योगी बोले, ऐसा सबक सिखाएं कि भूमाफिया कांप जाएं, कहा- किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं

  • ब्यूरो रिपोर्ट

भू-माफिया को लेकर सरकार का विजन साफ है। इसे लेकर वह जीरो टालरेंस की नीति पर काम कर रही है। गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनते हुए प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिया कि यह हरहाल में सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी व्यक्ति की जमीन पर कोई “भू-माफिया” अवैध कब्जा न कर पाए. इसके लिए जरूरी है कि भू माफिया को करारा कानूनी सबक सिखाया जाए। उन्होंने कहा, जमीन कब्जाने से संबंधित शिकायतों पर त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

"मिट्टी में मिलाने" के बाद सीएम योगी बोले, ऐसा सबक सिखाएं कि भूमाफिया कांप जाएं, कहा- किसी तरह की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
After “mixing in the soil”, CM Yogi said, teach such a lesson that the land mafia will tremble,

सीएम योगी ने जनता दर्शन में आए लोगों को आश्वस्त किया कि सबकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। किसी को भी चिंता करने या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी ने 500 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित, गुणवत्तापूर्ण व संतुष्टिपरक कार्यवाही का भरोसा दिया। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं जमीनी विवाद व कब्जा किए जाने की शिकायत लेकर पहुंची थीं।


योगी आदित्यनाथ ने इत्मीनान से उनकी परेशानी जानी और अधिकारियों से कहा कि ऐसी कार्रवाई करें कि कोई भी दबंग जमीन कब्जा करने की जुर्रत न कर आए। जमीन के आपसी विवाद के मामलों में उन्होनें पक्षों के बीच कॉउंसलिंग करने और तदुपरांत यथोचित विधिक कार्यवाही का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने अपराध व जमीनी विवाद संबंधी शिकायतों को लेकर आए लोगों को आश्वस्त किया, घबराइए मत, सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंडल में फसलों को 80 करोड़ का कवच : किसान को राहत खबर …

City News Uttar Pradesh

बांदा में कम्युनिस्ट आंदोलन में गोलियों की तड़तड़ाहट नें जमा दी थी राजनीतिक जड़ें

पांच दिन पहले लापता हुए युवक की बेरहमी से हत्या, घाटमपुर में पुलिस को मिला नरकंकाल …

सदर विधायक प्रकाश नें बांदा विकास की सुनाई गाथा : मीडिया कर्मी हो गये निरुत्तर !

City News Uttar Pradesh

सीएम खेत सुरक्षा योजना बुंदेलखंड के लिये बनेगी वरदान : मिलेगा अनुदान

City News Uttar Pradesh

महिला सिपाही की हत्या: प्यार में दीवाने तहसीलदार ने कराया था तलाक, दोस्ती के बाद प्यार फिर कत्ल कर नाले में फेंकवा दी लाश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़