- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में मंगलवार सुबह पुलिस द्वारा माफिया मुख्तार को संरक्षण व सहयोग देने वाले दो व्यक्तियों के अवैध निर्माण पर जहां ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई वहीं तलाशी में दोनों के घरों से डबल बैरल गन, सीमा से अधिक कारतूस बरामद हुए। एसपी अभिनंदन ने इस कार्यवाई के संबंध में प्रेस वार्ता भी की। बताया कि जो सामग्री बरामद हुई है, उसके संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जांच में पता चला कि जेल में बंद मुख्तार और उसके परिजनों की शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अलीगंज निवासी ठेकेदार रफीकुस्समद पुत्र फकर्रुस्समद मदद करता था। जबकि मोहल्ला खांईपार के जिला परिषद चौराहा निवासी इफ्तिखार अहमद पुत्र इम्तियाज अहमद मुख्तार के गुर्गों की मदद करता था। तलाशी में दोनों के घर से डबल बैरल गन और सीमा से अधिक कारतूस बरामद हुए हैं। बताया कि सीमा से अधिक कारतूस मिलने के मामले में दोनों के लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है।

इसके साथ ही रफीकुस्समद के घर से बरामद सात लाख रुपये नकदी के संबंध में कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को पत्राचार किया जा रहा है। रफीक के विरुद्ध रंगदारी मांगने का मुकदमा शहर कोतवाली में दर्ज किया गया है।दोनों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी। एसपी ने कहा कि अपराधियों का सहयोग करने व संरक्षण देने वालों के लिए यह सबक है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
