
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिस आंगन में शहनाइयों की गूंज सुनाई दे रही थी, जहां महिलाएं मंगलगीत गा रही थीं और दूल्हे के सेहरे की तैयारियां जोरों पर थीं, वहां अब सिर्फ मातम पसरा है। जिस रामजी के सिर पर एक जुलाई को सेहरा सजना था, उसकी अर्थी उससे पहले ही उठ गई। हाथों में शादी के निमंत्रण कार्ड थे,आंखों में नए जीवन के सपने थे,लेकिन किस्मत ने ऐसा क्रूर खेल खेला कि घर लौटने से पहले ही मौत ने उसे अपनी आगोश में ले लिया। बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव निवासी 22 वर्षीय रामजी सोमवार को अपनी शादी के निमंत्रण कार्ड बांटकर बाइक से घर लौट रहा था। परिवार वाले उसके लौटने का इंतजार कर रहे थे।
किसी को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही देर बाद दरवाजे पर दूल्हा नहीं, उसकी मौत की खबर पहुंचेगी। अतर्रा-ओरन मार्ग पर अंश हउली-बारा के पास रामजी की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर चौसड़ निवासी 38 वर्षीय राजू और उसका 16 वर्षीय भांजा राहुल सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगे। राहगीरों और ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। रामजी की मौत ने एक नहीं, कई परिवारों की दुनिया उजाड़ दी। जिस घर में शादी की खरीदारी चल रही थी, वहां अचानक चीख-पुकार मच गई। महिलाओं के मंगलगीत मातम की सिसकियों में बदल गए।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by Admin Team, . Full responsibility for the content of this report rests with Admin Team. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
