27.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
गरीबी नहीं बनेगी 'मंजिल' की दीवार: 'कामयाबी की पाठशाला' को मिलेगी उड़ान
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

गरीबी नहीं बनेगी ‘मंजिल’ की दीवार: ‘कामयाबी की पाठशाला’ को मिलेगी उड़ान

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। आर्थिक तंगी अब प्रतिभा की राह में सबसे बड़ी बाधा नहीं रहेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की महंगी कोचिंग के बीच मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना हजारों युवाओं के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर उभरी है। इस योजना ने कई ऐसे छात्रों के सपनों को पंख दिए हैं, जो आर्थिक अभाव के कारण अपनी मंजिल से दूर होते जा रहे थे। अब यही योजना जिले के युवाओं को यूपीएससी, एसएससी और नीट जैसी कठिन परीक्षाओं में सफलता दिलाने का मजबूत मंच बन रही है। पिछले सत्र में योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 396 छात्रों में से 11 प्रतिभाशाली युवाओं का विभिन्न प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन हुआ।

गरीबी नहीं बनेगी 'मंजिल' की दीवार: 'कामयाबी की पाठशाला' को मिलेगी उड़ानयह सफलता केवल इन छात्रों की नहीं, बल्कि उस सरकारी पहल की भी है, जिसने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को बिना किसी शुल्क के गुणवत्तापूर्ण कोचिंग उपलब्ध कराई। अब नए शैक्षणिक सत्र को लेकर भी युवाओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। विभाग से 307 युवाओं ने आवेदन पत्र प्राप्त किए, जिनमें से 253 आवेदन जमा हो चुके हैं। आगामी एक जुलाई से नया बैच शुरू होगा, जहां चयनित विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। अभ्युदय योजना केवल कक्षाओं तक सीमित नहीं है। विद्यार्थियों को नियमित विषयवार अध्ययन, टेस्ट सीरीज, समसामयिक घटनाओं की जानकारी, डाउट क्लियरिंग सेशन और परीक्षा की रणनीति भी सिखाई जाती है, ताकि वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में आत्मविश्वास के साथ उतर सकें।

गरीबी नहीं बनेगी 'मंजिल' की दीवार: 'कामयाबी की पाठशाला' को मिलेगी उड़ानइस बार भी सबसे अधिक रुचि एसएससी की तैयारी में देखने को मिली है। इसके लिए 132 आवेदन, यूपीएससी के लिए 68 और नीट के लिए 53 आवेदन प्राप्त हुए हैं। हालांकि इस वर्ष पहली बार जेईई के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए, लेकिन अभी तक कोई आवेदन नहीं आया है। शहर स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय के विज्ञान संकाय में संचालित होने वाली यह कोचिंग अब जिले के गरीब और प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सफलता का बड़ा केंद्र बनती जा रही है। शिक्षा विभाग का मानना है कि आने वाले वर्षों में इस योजना के माध्यम से और अधिक युवा प्रशासनिक सेवाओं, चिकित्सा और अन्य प्रतिष्ठित क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाएंगे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश ने अग्नि पीड़ित परिवार से की मुलाकात, आर्थिक मदद का दिया आश्वासन

City News Uttar Pradesh

बबेरू विधायक की जनसुनवाई कार्यक्रम में गूंजी बिजली-सड़क की समस्या …

City News Uttar Pradesh

हार्पर क्लब में नए बहुउद्देशीय हाल का डीएम अनुराग ने किया लोकार्पण

City News Uttar Pradesh

यूपी मंत्रिमंडल विस्तार जल्द: राजभर-दारा बनेंगे मंत्री, रालोद को भी मिलेगी जगह !

मानवता हुई शर्मसार : मवेशी के विस्फोटक से जबड़े के उड़े चीथड़े, अज्ञात पर दर्ज की रिपोर्ट, जांच में जुटी पुलिस

City News Uttar Pradesh

अवधेश राय हत्याकांड: माफिया मुख्तार अंसारी की नहीं हो सकी ऑनलाइन पेशी, अब 20 से शुरू होगी बहस पर सुनवाई

ब्रेकिंग न्यूज़