City News Uttar Pradesh
अपराधियों पर 'पैनी नजर': लूट-छिनैती रोकने को पुलिस सख्त, बैंक-एटीएम पर 'बढ़ी गश्त'
उत्तर प्रदेश

अपराधियों पर ‘पैनी नजर’: लूट-छिनैती रोकने को पुलिस सख्त, बैंक-एटीएम पर ‘बढ़ी गश्त’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में लूट, छिनैती, चोरी और टप्पेबाजी जैसी वारदातों पर नकेल के लिए सोमवार को जिलेभर में पुलिस का बड़ा अभियान चला। बैंक और एटीएम के बाहर सुरक्षा इंतजामों की ऐसी जाँच-पड़ताल हुई कि अपराधियों के हौसले पस्त हो जाएँ। सुबह से शाम तक पूरे जिले के हर थाना क्षेत्र में पुलिस बल अलर्ट मोड में रहा।

अपराधियों पर 'पैनी नजर': लूट-छिनैती रोकने को पुलिस सख्त, बैंक-एटीएम पर 'बढ़ी गश्त'

टीमों ने बैंकों और एटीएम के चारों ओर न केवल गहन चेकिंग की बल्कि संदिग्ध व्यक्तियों, वहां वाहनों और आने-जाने वालों की पहचान की पड़ताल भी की। बैंक शाखाओं में लगे सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम और अग्निशमन यंत्रों की बारीकी से जांच की गई।

अपराधियों पर 'पैनी नजर': लूट-छिनैती रोकने को पुलिस सख्त, बैंक-एटीएम पर 'बढ़ी गश्त'

पुलिस ने बैंकों को साफ निर्देश दिया कि हर कैमरा 24 घंटे चालू रहना चाहिए, ताकि किसी भी घटना को तुरंत ट्रैक किया जा सके। वहीं, गार्डों को कड़ी हिदायत दी गई कि बैंक में आने वाले ग्राहकों के वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े हों, जिससे अव्यवस्था और चोरी जैसी घटनाओं की आशंका खत्म हो सके। चेकिंग अभियान में पुलिस ने उन स्थानों पर भी कड़ी निगरानी रखी जहां अपराधी अक्सर घात लगाए बैठते हैं।

अपराधियों पर 'पैनी नजर': लूट-छिनैती रोकने को पुलिस सख्त, बैंक-एटीएम पर 'बढ़ी गश्त'

कई जगह पुलिस ने गश्त बढ़ाने और विशेष निगरानी के आदेश भी दिए। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने स्पष्ट कहा कि यह कदम जिले में बैंकिंग सुरक्षा को नया आयाम देने के लिए है। बैंक में आने वाले हर ग्राहक को भरोसा होना चाहिए कि पुलिस उसकी सुरक्षा के लिए तैयार है। जनता से अपील किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीएमएस का तगड़ा भ्रष्टाचार ? ढाई करोड़ के उपकरण खरीद मामले में फंसे

City News Uttar Pradesh

यूपी के बुंदेलखंड में जमकर दौड़ी साइकिल: इंडिया गठबंधन ने भाजपा की रोक दी हैट्रिक

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी की अपराध पर जीरो टालरेंस नीति को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस और सख्त, सभी थानों में बनेगी टाप- 10 अपराधियों की लिस्ट

City News Uttar Pradesh

विश्व हिंदू परिषद धर्म रक्षा के लिये चलायेगी निधि संचय अभियान: बनी रणनीति

City News Uttar Pradesh

एंग्री डीएम जे. रीभा का ‘डंडा’ पड़ा भारी: बिना हेलमेट ‘डबल’ जुर्माना, ‘ओवरलोड’ सीधे जब्ती !

City News Uttar Pradesh

एक सौ छतीस करोड़ से बनेगा ‘फोरलेन’ हाईवे: बुंदेलखंड को मिलेगी ‘रफ्तार’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़