24.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

हमीरपुर : दुष्कर्म के आरोपित ने जेल में फांसी लगाकर दी जान, लापरवाही पर एसपी ने एसआइ समेत दो निलंबित …

 

  • विनोद मिश्रा

हमीरपुर। किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में हिरासत में लिए गए आरोपित ने कोतवाली की हवालात में मंगलवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। एसपी कमलेश दीक्षित ने लापरवाही बरतने के आरोप में दारोगा समेत तीन को निलंबित कर जांच एएसपी को सौंपी है।


महोबा के थाना खन्ना अंतर्गत ग्राम घंडुवा निवासी बिंदा की बेटी मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ब्याही है। उनका 22 वर्षीय पुत्र संजय छह अप्रैल को उसी गांव की 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसकी शिकायत किशोरी के स्वजन ने कोतवाली में की थी। इस पर पुलिस ने सात अप्र्रैल को संजय को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, उसे किशोरी को ले जाने का आरोपित नहीं मानते हुए शांतिभंग की आशंका में चालान कर इतिश्री कर ली थी। पीडि़त परिवार लगातार पुलिस अधिकारियों की चौखट में चक्कर काटता रहा। इसके बाद स्वजन की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने 23 जुलाई को आरोपित संजय व किशोरी को नोएडा से बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक, 24 व 25 को कोर्ट बंद होने से कोई कार्रवाई नहीं हुई। 26 जुलाई को कागजी कार्रवाई पूरी करने में दिन गुजर गया। इसके बाद किशोरी को मंगलवार 27 जुलाई को कोर्ट में पेश कर बयान दर्ज कराए गए। साथ ही सात अप्रैल को लिखे गए शांति भंग के मामले में अपहरण, दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाते हुए किशोरी को स्वजन के हवाले कर आरोपित को हवालात में डाल दिया।

रात करीब एक बजे हवालात की जाली में अपनी शर्ट बांधकर संजय ने फंदा लगा लिया। थोड़ी ही देर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की नजर पड़ी तो उसे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा ले गए, जहां चिकित्सक रजत रंजन तिवारी ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस वहां से जिला अस्पताल के लिए निकली, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। एसडीएम राजेश चौरसिया भी पहुंचे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

तेज रफ्तार ने छीनी ज़िंदगी: खेत से लौट रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, तोड़ा दम

बरखा रानी की मस्ती बनी किस के लिए आफ़त: खेत बने तालाब, जुताई ठप, किसान बेचैन

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें जताई चिंता : ध्वस्त महाराणा प्रताप चौंक के निर्माण में विलंब क्यों ?

City News Uttar Pradesh

सड़क हादसा: डायल 112 पेड़ से टकराकर खंती में पलटी, होमगार्ड की मौत, सिपाही समेत दो घायल

ज्वाला कप ठंड में क्रिकेटरों में भर रहीं गर्मी की ज्वाला: गोरखपुर टीम फाइनल में पहुंची

मुख्यमंत्री योगी 16 मई को तिंदवारी की पैलानी में करगें जनसभा, भरेंगे हुंकार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़