City News Uttar Pradesh
आयुक्त दिनेश सिंह के निर्देश : एक पखवारे में शुरू कराई जाएं खेलकूद गतिविधियां
उत्तर प्रदेश

आयुक्त दिनेश सिंह के सख्त निर्देश : तालाबों की खुदाई का कार्य जल्द कराएं शुरू …

 

– विनोद मिश्रा

बांदा। मण्डल में तालाब खुदाई का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाए। ताकि अधिक से अधिक तालाब शीघ्र तैयार हो सकें। इस वर्ष भी इन तालाबों में जल संचय हो सके। मण्डल में 600 तालाबों की खुदाई का कार्य हर हाल में सात अगस्त तक शुरू कराया जाए। इसके साथ ही जिलाधिकारी प्रतिदिन इस कार्य की समीक्षा करें।


आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल दिनेश कुमार सिंह ने यह निर्देश खेत-तालाब योजना की आयुक्त कैम्प कार्यालय में आयोजित बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि मण्डल के प्रत्येक जनपद में सात अगस्त तक 150 नए तालाबों की खुदाई का कार्य प्रारंभ किया जाए। श्री सिंह ने अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देश दिए कि खेत-तालाब योजना के अंतर्गत जो धनराशि किसानों के खातों में भेजी जा रही है, उसे ऋण में समायोजित न करें क्योंकि इससे योजना का कार्य प्रभावित हो रहा है।

आयुक्त ने उप निदेशक उद्यान को निर्देश दिए कि खेत-तालाब योजना के लाभार्थियों को स्प्रिन्कलर योजना का लाभ प्रदान कराया जाए, जिससे कम पानी में अधिक सिंचाई हो सके। आयुक्त ने भूमि संरक्षण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो तालाब अब तक खोदे जा चुके हैं, उनके चारों ओर पौधरोपण कराया जाए। श्री सिंह ने मत्स्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि विगत वर्षों में जो तालाब खोदे गये हैं, उनसे संबंधित किसानों को मत्स्य पालन के लिए प्रेरित किया जाए जिससे किसानों की आमदनी बढ़ सके। समीक्षा में पाया गया कि खेत-तालाब योजना के अन्तर्गत मण्डल में अब तक 1200 तालाब खुद चुके हैं।

जनपद महोबा में इस योजना में सबसे अच्छा कार्य हुआ है। इस जनपद में खेत-तालाब योजना के अतिरिक्त 1200 तालाब मनरेगा से भी खोदे जा चुके हैं। बैठक में उप निदेशक भूमि संरक्षण नरेन्द्र सिंह, उप निदेशक भूमि संरक्षण जी. राम, उप निदेशक कृषि प्रसार राम कुमार माथुर, उप निदेशक सूचना भूपेन्द्र सिंह यादव, उप निदेशक उद्यान तथा मण्डल के सभी जिलों के भूमि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में सर्दी का सितम: बढ़ती ठंड और गिरते तापमान से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

City News Uttar Pradesh

डीएम अमित का ‘अफसरशाही’ पर चला ‘हंटर’: ‘गुस्सा’ से ‘लापरवाह अफसरों’ के छूटे पसीने !

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में धनतेरस पर धन की बरसात: करीब एक अरब का कारोबार, बाजारों में बढ़ी रौनक

City News Uttar Pradesh

बांदा के बांध बोल रहें हैं हर-हर गंगे: केन नदी भी खुशी में ले रही हिलोरें

बांदा में भी बिपरजाँय का दिखा असर : दस घंटे हुई जमकर बारिश

City News Uttar Pradesh

एसडीएम अमित शुक्ला की ‘दबंगई’ ! ट्रक चालक से ‘मारपीट व बंधक बनाने का संगीन आरोप ?

ब्रेकिंग न्यूज़