- विनोद मिश्रा
बांदा। तिंदवारी विधान सभा से बसपा प्रत्याशी जयराम सिंह ने विधायक एंव सपा प्रत्याशी बृजेश प्रजापति के गांव जारी में राजनीतिक हुंकार भरी। गांव वालों ने ढोल नगाड़ों के बीच भव्य स्वागत कर वर्तमान विधायक के प्रति अपने गुस्से का इजहार किया। साथ ही बसपा प्रत्याशी के प्रति अपने प्यार एंव समर्थन का भाव विभोर “पलक पांवड़े” बिछा दिये।

आपको बता दे की विधायक बृजेश प्रजापति का जारी निज गांव है। साथ ही बृजेश भाजपा को त्याग कर सपा से चुनाव मैदान में है। इस गांव में सपा प्रत्याशी की बिरादरी की संख्या काफी है जो बसपा प्रत्याशी के गांव में पहुंचते ही “जयराम” के समर्थन में नारे से गुंजायमान हो उठा। अपना भरपूर समर्थन देने का हृदय से विश्वास दिलाया।

गाजे बाजे से स्वागत के बीच जयराम सिंह ने सपा -भाजपा पर जमकर हमला बोला। भाजपा प्रत्याशी पर ब्राह्मण विरोधी होने की बात कही। बताया की भाजपा प्रत्याशी ने ब्राह्मण पिता पुत्र को रंगदारी मांगने एंव जान से मारने की धमकी के मनगढ़ंत मामले में पिछले माह गंभीर धाराओं में फंसा दिया। इस दौरान एफआई आर की फोटो कापी भी बंटी।

बसपा प्रत्याशी ने गांव वालों से वादा किया की बह सब बसपा के पक्ष में मतदान करें,जीतने पर मैं उनकी उम्मीदों पर ईमानदारी से खरा उतरूंगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
