26.8 C
Lucknow
October 17, 2026
City News Uttar Pradesh
निर्ममता : गोवंश को मिट्टी और पत्थरों के ढेर पर दबाया
उत्तर प्रदेश

निर्ममता : गोवंश को मिट्टी और पत्थरों के ढेर पर दबाया

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। निर्ममता पूर्वक किए गए कृत्य ने मानवता को शर्मसार कर दिया। गोवंश को मध्य प्रदेश की घाटियों में मिट्टी और पत्थरों के ढेर में दफन करने का काम किया गया। इस मामले की जानकारी विधायक राजकरन कबीर को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और हालात देखकर हलाकान रह गए। विधायक ने कहा कि जिंदा गोवंश को दफन करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध अपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाएगा। गौरतलब हो कि नगर पंचायत नरैनी की गौशाला से आठ ट्रकों में गायों को लादकर सीमावर्ती मध्य प्रदेश की घाटियों में छोड़े जाने के मामले पर विधायक ने खुद पहुंचकर हालात देखे। उन्होंने आरोप लगाया कि गोवंश को जिन्दा दफन किया गया।

निर्ममता : गोवंश को मिट्टी और पत्थरों के ढेर पर दबाया
Ruthlessness: The cows were buried on a pile of mud and stones

– मामले की जानकारी होने पर नरैनी विधायक मौके पर पहुंचे

शनिवार की शाम लगभग चार बजे नगर पंचायत नरैनी की गौशाला में कई अधिकारियों की मौजूदगी में आठ ट्रको में गायों को ठूंस-ठूंस भरकर कालिंजर मार्ग से सीमावर्ती मध्यप्रदेश की घाटियों में ले जाया गया था और वही उतार कर छोड़ दिया गया था। उनमे से कुछ भूखी व कमजोर गांयों ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया था या अचेत हो गई थीं। सूत्रों व कुछ खबरों को स्वतः संज्ञान में लेकर क्षेत्रीय विधायक राजकरण कबीर मध्य प्रदेश के जंगल में कई किलोमीटर पैदल चलने के बाद उस स्थान पर पहुंचे जहां गायो को छोड़ा गया था।

निर्ममता : गोवंश को मिट्टी और पत्थरों के ढेर पर दबाया
Ruthlessness: The cows were buried on a pile of mud and stones

– जांच में दोषी मिले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा

विधायक ने बताया कि पहाड़ी खेडा (पन्ना) से सात किलोमीटर पहले पहाड़ में सड़क किनारे खोजने पर वह स्थान मिल गया जिस जगह करीब 50 गायों को जेसीबी मशीन से खोदकर मिट्टी व पत्थर के ढेर में गायों को अचेत अवस्था मे ढक दिया गया। मिट्टी और पत्थर हटाकर देखने पर पता चला कि उनमें से कई गाय घायल और जीवित अवस्था में दफन की गई है। एक गाय को भारी पत्थरों को हटाकर जीवित बाहर निकाला गया। विधायक राजकरण कबीर ने बताया कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। गायों की निर्मम हत्या करने वाले स्थानीय अधिकारियों नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारियों सभी दोषियों के विरुद्ध अपराधिक मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा। सरकार प्रदेश में गायों की सुरक्षा व पालन-पोषण के लिए प्रतिबद्ध है।

विश्व हिंदू परिषद के तहसील गौरक्षक विनोद दीक्षित व बजरंग दल के तहसील गौ सेवा प्रमुख प्रमुख सोनू करवरिया ने मुख्यमंत्री पोर्टल में शिकायत दर्ज कराई है। इधर, क्षेत्रीय विधायक राजकरन कबीर ने उपजिलाधिकारी सुरजीत सिंह से फोन से बात कर मामले की जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि सभी गायों को गौशालाओं में भेजा गया है। कुल 96 गायें थीं, जिनमे गुढ़ा कलां की गौशाला में 26 गायें, नहरी में 25 मसौनी में 38 गाए हैं। रगौली भटपुरा वालों से बात नहीं हो पा रही है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खेलते समय पानी भरे टब में डूबने से मासूम की दर्दनाक मौत: परिवार में मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

तीज महोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम, पूर्व जिला पंचायत सरिता द्विवेदी ने महिलाओं का बढ़ाया उत्साह

City News Uttar Pradesh

यूपी का अनोखा विधायक प्रकाश द्विवेदी : जनमन में है गजब की प्रसन्नशनीय छवि

पूर्व विधायक दलजीत की दरियादिली : दुर्घटना में घायल दंपति को अस्पताल भेजकर, कराया इलाज

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र प्रताप की भूतपूर्व सैनिको के साथ बैठक: समस्याओं का खोजा गया समाधान

City News Uttar Pradesh

भाजपा का ‘नरैनी’ में टिकट संग्राम: सियासी मणि के ‘आगे’ क्या टिकेंगे ‘अन्य दावेदार’ ?

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़