– अपना वाहन छोड़कर एक घंटे तक सड़क पर खड़े रहे
बांदा। बाइक में सवार होकर पति-पत्नी मुख्यालय आ रहे थे, तभी रास्ते में नीलगाय से बाइक टकरा जाने पर दंपति घायल हो गए। इधर, क्षेत्र भ्रमण पर जा रहे पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने दंपति को सड़क पर घायल पड़े देखा तो अपने वाहन से घायल दंपति को जिला अस्पताल भिजवाया।

अपना वाहन छोड़ने के बाद विधायक एक घंटे तक घटनास्थल पर ही खड़े रहे, जब उनकी कार अस्पताल से घायलों को छोड़कर वापस आई, तब वह क्षेत्र भ्रमण के लिए रवाना हुए।

मालुम हो कि मवई घाट निवासी अमित कुमार अपनी पत्नी को बाइक से लेकर बांदा आ रहा था, तभी ककनारे बाबा के पास नीलगाय सेबाइक टकरा गई। इससे दंपति घायल हो गया था। इस दौरान रजत सिंह गोलू, अनिल सिंह मीडिया प्रभारी ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया वहां उसका उपचार किया जा रहा था।
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
