City News Uttar Pradesh
नशेड़ी होमगार्ड ने ट्रेन से कटकर दी जान, रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव
उत्तर प्रदेश

स्टेशन पर मिली सिर कटी लाश बनी जीआरपी के लिए मुसीबत, फिर मददगार बना आधार कार्ड

 

चित्रकूट। मानिकपुर जंक्शन के आउटर के पास युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। उसका धड़ से सिर अलग था। मृतक की पहचान आधार कार्ड से हुई है। वह मध्यप्रदेश शहडोल जिला के बुढ़ार का निवासी था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जीआरपी थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि रविवार की सुबह रेलवे ट्रैक में मिले मृतक की पहचान मध्यप्रदेश जिला शहडोल के बुढ़ार थानांतर्गत विंध्यवािसनी मंदिर मार्ग वार्ड नंबर एक मोहल्ला निवासी 39 वर्षीय प्रवीण कुमार के रूप में हुई है।

स्टेशन पर मिली सिर कटी लाश बनी जीआरपी के लिए मुसीबत, फिर मददगार बना आधार कार्ड
The beheaded body found at the station became trouble for GRP, then Aadhar card became helpful

वह किस ट्रेन के कटा है अभी जानकारी नहीं हो सकी है। उसकी जेब से मिले आधार, पैन कार्ड व वोटर पहचान पत्र के आधार पर पहचान की गई है। आधार कार्ड के अनुसार बुढ़ार थाना के माध्यम से उसके घर में सूचना देने पर ज्ञात हुआ कि प्रवीण कुमार तीन फरवरी को घर से निकला था। उसके बाद से कोई जानकारी नहीं थी। वैसे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक युवक का धड़ और सिर अलग है। सिर कटने के अलावा कोई अन्य चोट के निशान शरीर में नजर नहीं आए हैं। कहीं भी चोंट या खरोंच का निशान नहीं होने के कारण मामला संदिग्ध है। वैसे जीआरपी थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्र का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही किसी नतीजे में पहुंचेगे। फिलहाल परिवार के आने का इंतजार किया जा रहा है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नाराज पति ने ससुराल पहुंचकर पत्नी को पीटा: दे दिया तीन तलाक, नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Banda : किसानों को मौका, 22 जून तक खरीदा जायेगा अब गेहूँ …

जल संकट का ‘विस्फोट’: सूखे नलों ने खोली सिस्टम की पोल, अब फूटा जनता का गुस्सा !

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम अनुराग नें बनाई रणनीति : दुल्हन की तरह तिरंगे से सजेगा जिला

विज्ञान व वैज्ञानिकता पर आधारित हो कृषि विज्ञान केंद्रों का प्रयास: कुलपति

सेवा सप्ताह: सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किया पौधों का रोपण

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़