29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
जल संकट का 'विस्फोट': सूखे नलों ने खोली सिस्टम की पोल, अब फूटा जनता का गुस्सा !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

जल संकट का ‘विस्फोट’: सूखे नलों ने खोली सिस्टम की पोल, अब फूटा जनता का गुस्सा !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “भीषण गर्मी और पानी की बढ़ती किल्लत” के बीच बांदा शहर का एक बड़ा इलाका “महीनों से बूंद-बूंद पानी” के लिए तरस रहा है। हालात ऐसे हैं कि जिन घरों में कभी नियमित पानी पहुंचता था, वहां अब सूखे नल लोगों की मजबूरी और सरकारी व्यवस्था की नाकामी की कहानी बयां कर रहे हैं। सर्वोदय नगर, शुकुल कुआं और सिविल लाइन क्षेत्र के परिवारों का सब्र आखिरकार सोमवार को टूट गया।

जल संकट का 'विस्फोट': सूखे नलों ने खोली सिस्टम की पोल, अब फूटा जनता का गुस्सा !गुस्साए नागरिकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और जल संस्थान के अधिकारियों पर लापरवाही के साथ-साथ भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग कर डाली। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या एक-दो दिन या एक-दो सप्ताह की नहीं, बल्कि कई महीनों से लगातार बनी हुई है। सुबह होते ही महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के सामने सबसे बड़ी चिंता पीने का पानी जुटाने की होती है। कई परिवारों को दूर-दराज के इलाकों से पानी लाना पड़ रहा है, जबकि सरकारी पाइपलाइन केवल शोपीस बनकर रह गई है।

जल संस्थान का 'निकम्मापन' परवान पर ! जेई से लेकर महाप्रबंधक तक का भ्रष्टाचारी तांडव ?ज्ञापन देने पहुंचे राजू तिवारी ने कहा कि सर्वोदय नगर (पूर्वी एवं पश्चिमी), शुकुल कुआं, आरबीएस स्कूल वाली गली और आसपास के पूरे इलाके में नियमित “पेयजल आपूर्ति पूरी तरह चरमरा” गई है। कई बार शिकायतें की गईं, अधिकारियों से मुलाकात की गई ,लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला, समाधान नहीं। लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में व्याप्त अव्यवस्थाओं के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण तक नहीं करते। ज्ञापन में व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश की मांग की गई है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भूमाफिया नें खुर्द-बुर्द किया छत्रसाल संग्रहालय: करोड़ों की सरकार को चपत

City News Uttar Pradesh

बांदा को अन्य महानगरों एंव तीर्थस्थलों को रेल सेवा से जोड़ा जाना जरुरी : अशोक त्रिपाठी

City News Uttar Pradesh

बांदा में हैवानियत : सहेली के भाई ने अश्लील वीडियो बनाकर छात्रा से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने किया खुदकुशी का प्रयास …

दोस्तों के साथ गया था गंगा नहाने, घरवालों के पास आई की मौत की खबर, पिता बोले- डुबोकर की गई बेटे की हत्या

काजी पुर पंप कैनाल ‘काट’ रहा है ‘बवाल’ : अधिकारियों की मनमानी, नहर में नहीं ‘पानी’

City News Uttar Pradesh

जेब कतरने को चर्चित है आरटीओ विभाग ? दलालों की सरपरस्ती का नहीं हटता शिकंजा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़