28 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
बदल जायेगी 'स्कूलों की तस्वीर': मंडल के 2.99 लाख बच्चों पर लागू हुआ 'नया नियम'
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बदल जायेगी ‘स्कूलों की तस्वीर’: मंडल के 2.99 लाख बच्चों पर लागू हुआ ‘नया नियम’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों बच्चों की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब सिर्फ दूसरी कक्षा तक ही नहीं, बल्कि प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों को ‘निपुण भारत मिशन’ के दायरे में शामिल किया जाएगा। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही प्रत्येक कक्षा के लिए विषयवार और कक्षावार सीखने के स्पष्ट लक्ष्य भी निर्धारित कर दिए गए हैं, ताकि हर बच्चा अपनी उम्र और कक्षा के अनुरूप पढ़ने, लिखने, गणित हल करने और समझ विकसित करने में सक्षम बन सके।

बदल जायेगी 'स्कूलों की तस्वीर': मंडल के 2.99 लाख बच्चों पर लागू हुआ 'नया नियम' इस फैसले का सीधा लाभ चित्रकूट धाम मंडल के एक से पांच तक संचालित 2,983 परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत 2 लाख 99 हजार 535 विद्यार्थियों को मिलेगा। अब मिशन का उद्देश्य केवल शुरुआती कक्षाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पांचवीं तक प्रत्येक विद्यार्थी की बुनियादी शिक्षा मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सरकार की नई व्यवस्था के तहत बच्चों की सीखने की क्षमता का नियमित ऑनलाइन मूल्यांकन किया जाएगा। यदि कोई छात्र इस मूल्यांकन में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करता है तो उसे ‘निपुण विद्यार्थी’ माना जाएगा। वहीं जब किसी विद्यालय के 80 प्रतिशत बच्चे निपुण घोषित हो जाएंगे, तब उस विद्यालय को ‘निपुण स्कूल’ का दर्जा मिलेगा।

बदल जायेगी 'स्कूलों की तस्वीर': मंडल के 2.99 लाख बच्चों पर लागू हुआ 'नया नियम' नई गाइडलाइन के अनुसार अब तीसरी, चौथी और पांचवीं कक्षा के लिए भी स्पष्ट अधिगम लक्ष्य तय किए गए हैं। चित्रकूट धाम मंडल में कुल 4,788 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें से 2,983 विद्यालय कक्षा एक से पांच तक संचालित हो रहे हैं। इन्हीं विद्यालयों के विद्यार्थियों को इस विस्तारित मिशन का लाभ मिलेगा। चित्रकूट धाम मंडल की एडी बेसिक रती वर्मा ने बताया कि “जब किसी विद्यालय के 80 प्रतिशत बच्चे निपुण” हो जाते हैं तो उसे निपुण स्कूल घोषित किया जाता है। निपुण भारत मिशन का विस्तार करते हुए अब इसे प्री-प्राइमरी से कक्षा पांच तक लागू कर दिया गया है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राजनीति : सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश बोले, यूपी से जब भाजपा हारेगी तभी केंद्र से होगा सफाया, हर संघर्ष के लिए रहना होगा तैयार

City News Uttar Pradesh

Banda- चित्रकूट मंडल को शीतलहर के साथ प्रदूषण नें भी जकड़ा…

City News Uttar Pradesh

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे लोग विक्षिप्त, अखिलेश यादव बताएं अपना विचार

City News Uttar Pradesh

लेडी गैंग का ‘आतंक खत्म’: लाखों की टप्पेबाजी का ‘काला खेल’ बेनकाब, 6 अपराधी गिरफ्तार

स्वास्थ पर प्रकोप : जिला अस्पतालों में दवाओं की खपत हो गई दोगुनी

City News Uttar Pradesh

सिंचाई विभाग नें भ्रष्टाचार का ढाया सितम : बिना काम दो करोड़ का भुगतान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़