City News Uttar Pradesh
दिल दहला देने वाला 'मौत का तांडव' : देवर-भाभी की दर्दनाक मौत, दोहरी त्रासदी मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश

दिल दहला देने वाला ‘मौत का तांडव’ : देवर-भाभी की दर्दनाक मौत, दोहरी त्रासदी मचा कोहराम

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। इलाज की उम्मीद लेकर घर से निकले ‘देवर-भाभी’ की ज़िंदगी ‘सड़क पर ही थम’ गई। शनिवार की देर शाम बदौसा थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार को उजाड़ कर रख दिया। बाइक से घर लौट रहे देवर-भाभी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक के बीच बैठी तीन साल की मासूम बच्ची चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गई। घटनास्थल पर बच्ची का रो-रोकर बिलखना हर देखने वाले की आंखें नम कर गया।

दिल दहला देने वाला 'मौत का तांडव' : देवर-भाभी की दर्दनाक मौत, दोहरी त्रासदी मचा कोहराम

बदौसा थाना क्षेत्र के पचपेड़िया गांव निवासी चुन्नू (25) अपनी भाभी रोशनी (28) के साथ शनिवार दोपहर बाइक से तीन वर्षीय भतीजी भूमि को डॉक्टर को दिखाने बदौसा गए थे। इलाज के बाद शाम करीब साढ़े सात बजे तीनों बाइक से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे तरसुमा गांव के पास पहुंचे, अंधेरे में सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई नहीं दी और बाइक पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चुन्नू, उसकी भाभी रोशनी और बीच में बैठी मासूम भूमि उछलकर सड़क पर जा गिरे।

दिल दहला देने वाला 'मौत का तांडव' : देवर-भाभी की दर्दनाक मौत, दोहरी त्रासदी मचा कोहराम

हादसे में चुन्नू और रोशनी गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही अचेत हो गए, जबकि बच्ची को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद मासूम बच्ची सड़क किनारे बैठकर अपनी मां और चाचा को पुकारते हुए रोती-बिलखती रही। राहगीरों ने जब यह मंजर देखा तो सिहर उठे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चुन्नू और रोशनी को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही यह खबर परिजनों तक पहुंची, अस्पताल में कोहराम मच गया। एक ही परिवार के दो लोगों की अचानक मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दंगा नियंत्रण अभ्यास में पुलिस ने बहाया पसीना, एसपी अभिनंदन ने लिया जायजा, देखे उपकरण …

Banda : सदर विधायक का प्रयास, मंडलीय अस्पताल के लिए 146 स्वास्थ्यकर्मी नियुक्त …

विधायक प्रकाश के साथ प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता नें “मन की बात” किया आत्मसात

City News Uttar Pradesh

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित का ‘बजट’ पर कड़ा प्रहार: कहा- आंकड़ों का खेल, जमीनी हकीकत से कोसों दूर !

City News Uttar Pradesh

ईवीएम विवाद: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मांग, ईवीएम से चुनाव के मुद्दे पर हो जनमत संग्रह

City News Uttar Pradesh

राजनीति : लोकसभा चुनावों को लेकर बसपा ने बनाई नई रणनीति, सेक्टर पदाधिकारी सीधे मायावती को करेंगे रिपोर्ट

ब्रेकिंग न्यूज़