31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
घर से तीन दिन से लापता युवक का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेश

घर से तीन दिन से लापता युवक का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

  • विनोद मिश्रा

बांदा। घर से तीन दिन से लापता युवक का शव बुधवार की सुबह खेत पर स्थित पेड़ से फंदे पर लटका मिला। चार दिन पहले ही मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने युवक से पूछताछ की थी। इसके बाद से ही वह लापता था। वहीं, युवक के परिजनों ने चोरी का आरोप लगाने वाले लोगों पर ही हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

घर से तीन दिन से लापता युवक का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Dead body of a youth missing from home for three days found hanging, family members allege murder

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव के मजरा गौर शिवपुर गांव निवासी 35 वर्षीय सुरेश मजदूरी करता था। 25 अप्रैल को गांव के छोटे मंदिर से घंटा, हारमोनियम आदि सामान चोरी हो गया था। मंदिर के पुजारी ने नरैनी कोतवाली पुलिस को चोरी की सूचना दी थी। पुजारी और ग्रामीणों के शक के आधार पर पुलिस ने चार मई को सुरेश को कोतवाली बुलाया और पूछताछ की। प्रधान के हस्तक्षेप पर पुजारी और सुरेश के बीच समझौता हो गया।

घर से तीन दिन से लापता युवक का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Dead body of a youth missing from home for three days found hanging, family members allege murder

इसके बाद सुरेश थाने से घर आ गया। रात को रुकने के बाद अगले दिन सुबह वह घर से निकल गया और फिर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने सुरेश की काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। बुधवार की सुबह सुरेश का शव गांव से तीन किलोमीटर दूर गहरा नाला के पास लगे पीपल के पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। रोते-बिलखते परिजन भी पहुंच गए। छोटे भाई रामेश्वर ने आरोप लगाने वालों पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। कोतवाल नरैनी सुरेश कुमार सैनी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हकीकत सामने आएगी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मुख्यमंत्री योगी की सीधी नज़र : बाहुबली मुख्तार अंसारी की खातिरदारी के मामले में डीजी जेल ने मांगे सीसीटीवी फुटेज

City News Uttar Pradesh

साढ़े सात करोड़ से ‘मंडल कारागार’ को मिलेगी ‘नई सांस’: 6 नई बैरकों का निर्माण शुरू

City News Uttar Pradesh Desk

अपर एसपी मिश्रा सहित दो पुलिस क्षेत्राधिकारी स्थानांतरित

City News Uttar Pradesh

मुर्गी फार्म में लगी भीषण आग : जिंदा 17 हजार चूजे आग में भुने

City News Uttar Pradesh

चित्रगुप्त सोसाइटी के प्रभारी अध्यक्ष बने लव सिन्हा

City News Uttar Pradesh

Banda – जिला पंचायत कृषि महाविद्यालय : अपनों की ही लगी बुरी नजर ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़