City News Uttar Pradesh
अक्षय तृतीया : बाजार में आ गई है बहार, सराफा कारोबार में उछाल
उत्तर प्रदेश

अक्षय तृतीया : बाजार में आ गई है बहार, सराफा कारोबार में उछाल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अक्षय तृतीया को लेकर यहां बाजार फिर गुलजार है। अबूझ मुहूर्त तिथि होने से अक्षय तृतीया पर सोना और नई वस्तुओं की खरीद शुभ मानी जाती है। त्योहार को लेकर सराफा कारोबार में काफी रौनक है। सराफा कारोबारी ग्राहकों को तमाम तरह के ऑफर दे रहे हैं। कोई आभूषण बनवाने पर 20 फीसदी की छूट दे रहा है तो कोई सोना-चांदी खरीदने पर उपहार दे रहा है। सराफा व्यापारियों को इस त्योहार से 150 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। वहीं रियल एस्टेट और ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी बूम है।

अक्षय तृतीया : बाजार में आ गई है बहार, सराफा कारोबार में उछाल
Akshaya Tritiya: Spring has arrived in the market, boom in bullion business

बुंदेलखंड में अक्षय तृतीया का बड़ा महत्व है। अबूझ मुहूर्त तिथि होने से समस्त शुभ कार्य किए जाते हैं। नए कार्य का शुभारंभ करना भी विशेष लाभदायक होता है। त्योहार को लेकर बाजार भी तैयार हो गया है। सराफा कारोबारियों का कहना है कि अक्षय तृतीया पर शादी समारोह होने के चलते लोग एंटीक आभूषण ज्यादा पसंद करते हैं।

अक्षय तृतीया : बाजार में आ गई है बहार, सराफा कारोबार में उछाल
Akshaya Tritiya: Spring has arrived in the market, boom in bullion business

इसके साथ ही अब बाजार में सोने-चांदी के अलावा हीरा खरीदने के प्रति लोगों में क्रेज बढ़ा है। कारोबारियों ने अक्षय तृतीया को लेकर तमाम ऑफर निकाले हैं। वहीं अक्षय तृतीया पर लोग फ्लैट, दुकान और जमीनों की भी खरीद करते हैं। इसके चलते रियल एस्टेट कारोबार में भी इन दिनों चहल-पहल है। इसके अलावा बाइक और कारों की भी बुकिंग तेज हो चली है। लोग अक्षय तृतीया पर वाहनों की डिलीवरी लेंगे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रेशम योजना में ‘भ्रष्टाचार’ : करोड़ों फूंके, न धागा मिला न रोजगार, फर्जी आंकड़ों में डूबा विभाग

महोबा : बना रहे थे डकैती डालने की योजना, आ गई पुलिस, पांच आरोपित पहुंच गए जेल

City News Uttar Pradesh

बादलों एवं कोहरे नें सूर्य देव को पछाड़ा,नहीं दे पाये दर्शन, ठंड ने बढ़ाई कंपकंपी

City News Uttar Pradesh

Banda : चौंकिए मत, फैशन शो में रैंप पर इठलाते नजर आएंगे दिव्यांग…

City News Uttar Pradesh

सपा प्रदेश सचिव कश्यप नें ‘भाजपा सरकार’ का किया पोस्टमार्टम: कहा- हर मोर्चे पर विफल है सरकार !

City News Uttar Pradesh Desk

डाकू ददुआ के भाई और पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल धोखाधड़ी के मामले में भेजे गये जेल

ब्रेकिंग न्यूज़